Pawan Singh: मुझे तलाक चाहिए जज साहब, ज्‍योति सिंह के साथ नहीं रहना... कोर्ट में बोले पवन सिंह, वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी हैं तैयार

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में एक बार फिर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान पवन सिंह ने जस्टिस आशुतोष कुमार के सामने साफ कहा कि वे अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pawan Singh Tells Court He Wants Divorce From Jyoti Singh  offer one-time settlement
Pawan Singh: मुझे तलाक चाहिए जज साहब, ज्‍योति सिंह के साथ नहीं रहना... कोर्ट में बोले पवन सिंह, वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी हैं तैयार | Image: Instagram

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में एक बार फिर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान पवन सिंह ने जस्टिस आशुतोष कुमार के सामने साफ कहा कि वे अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं, पवन सिंह ने कोर्ट को यह भी बताया कि वो वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि मामला आपसी सहमति से सुलझ सके।

दरअसल, बुधवार, 25 मार्च को पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोपहर दो बजकर 20 मिनट के आसपास पवन सिंह कोर्ट रूम पहुंचे। आज की तारीख पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंचीं। करीब 35-40 मिनट के बाद जब पवन सिंह कोर्ट से बाहर निकले तो मायूस दिखे। जानकारी के अनुसार, कोर्ट में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की भी आज पेशी थी। वो क्यों नहीं आईं इसका कारण पता नहीं चला है।

पवन सिंह वकील ने क्या कहा

पवन सिंह के वकील सुमन कुमार ने बताया कि आज रिकॉन्सिलिएशन के लिए पवन सिंह और ज्योति सिंह को बुलाया गया था। ज्योति सिंह किसी कारणवश कोर्ट नहीं पहुंचीं। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत कराने की कोशिश की, लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो सका। पवन सिंह ने कोर्ट में जज से कहा कि मैं ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता। वकील के मुताबिक, पवन सिंह ने यह भी कहा कि जो भी वन-टाइम सेटलमेंट होगा, उसे करने के लिए वे तैयार हैं।

Advertisement

ज्‍योति की तरफ से 10 करोड़ रुपए और एक मकान की मांग

ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था कि अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं तो 10 करोड़ रुपये और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दें। बता दें कि 11 फरवरी ज्योति सिंह साड़ी में कोर्ट पहुंची थीं। मांग में सिंदूर भी था। उस दिन पवन सिंह ने बीमारी का हवाला दिया था और वे कोर्ट नहीं पहुंचे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल के बेड से उनकी पेशी हुई थी।

Advertisement

आपको बता दें कि पहली पत्‍नी के खुदकुशी करने के बाद 7 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। अब पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस आरा के कोर्ट में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में अतीक वाले सीन पर सियासी भूचाल, पहले पूजा पाल ने अखिलेश को घेरा, अब अफजाल अंसारी बोले- वो तो बैकुंठ गए, जो दाऊद की गोद में...

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड