अमृतसर हवाईअड्डे पर यात्री 8.17 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

अमृतसर हवाईअड्डे पर एक यात्री को करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
गिरफ्तार | Image: Canva

अमृतसर हवाईअड्डे पर एक यात्री को करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से एक उड़ान के माध्यम से आया था और जब उसके सामान की जांच की गई, तो अधिकारियों को 8.17 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वह मादक पदार्थ गांजा लग रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत 8.17 करोड़ रुपये आंकी। उन्होंने कहा कि सिंह के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर से आए एक यात्री के पास से 400 ग्राम सोना जब्त किया है। उन्होंने कहा कि उसके पास से लगभग 35.60 लाख रुपये की सोने की चेन और चूड़ी जब्त की गई है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड