LIVE BLOG

अपडेटेड 20 December 2024 at 00:00 IST

बवाल के बाद ओम बिरला का निर्देश, पार्लियामेंट के किसी भी गेट के बाहर नहीं कर सकते प्रदर्शन

India News: बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के घायल होने पर हंगामा मच गया। BJP ने राहुल गांधी पर धक्का मुक्की का आरोप लगाया। संभल से सपा सांसद बर्क पर बिजली चोरी के मामले में FIR दर्ज हो गई है। कुलगाम में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।

Follow : Google News Icon  
Om Birla
Lok Sabha speaker Om Birla. | Image: ANI

India News: बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के घायल होने पर हंगामा मच गया। BJP ने राहुल गांधी पर धक्का मुक्की का आरोप लगाया। संभल से सपा सांसद बर्क पर बिजली चोरी के मामले में FIR दर्ज हो गई है। कुलगाम में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।  


19 December 2024 at 23:18 IST

अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस स्टेशन लाए गए CT रवि

भाजपा नेता सी.टी. रवि को राज्य सरकार की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर की शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के बाद खानपुरा पुलिस स्टेशन लाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सी.टी. रवि ने आज विधान परिषद में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। बेलगावी के हिरेबागेवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।


19 December 2024 at 23:15 IST

अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का प्रयास हुआ: वी.डी. शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "जिस प्रकार नकारात्मक और बांटने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का प्रयास हुआ है। ये दुर्भाग्यजनक है। आज कांग्रेस ने देश में माहौल को बिगाड़ने का काम किया है। हमारा नेतृत्व बाबा साहेब अंबेडकर की चेतना के साथ काम कर रहा है।"


Advertisement

19 December 2024 at 23:21 IST

देश का लोकतंत्र और देश की संसद शर्मसार हुई: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "दोनों घायल सांसदों से मिलकर आया हूं। आज देश का लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। आज देश की संसद शर्मसार हुई है। इसके लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है- राहुल गांधी वे अपने आप को क्या समझते हैं? यही संस्कार सीखे हैं? एक सांसद को धक्का देना, उन्हें गिराना, आपको इतना भी संस्कार नहीं है कि माफी मांग लें। राहुल गांधी को दोनों सांसदों से ही नहीं देश से भी माफी मांगनी चाहिए।"


19 December 2024 at 21:50 IST

भाजपा सांसद घायल मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

भाजपा सांसद घायल मामले में दिल्ली पुलिस ने भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने केवल बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाई है। बाकी सभी धाराएं वही हैं जो शिकायत में दी गई हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 109 (हत्या का प्रयास), 115 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 117, 125, 131 और 351 शामिल हैं।


Advertisement

19 December 2024 at 21:10 IST

गुंडागर्दी कहीं ठीक नहीं है, आप जुबान से बात करिये: अबू आजमी

सपा नेता अबू आजमी का मुंबई कांग्रेस ऑफिस पर हमले को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "गुंडागर्दी कहीं ठीक नहीं है, आप जुबान से बात करिये। ये जब चाहते हैं किसी मस्जिद पर गुलाल फेंक देते हैं, जब चाहते हैं भीमराव अम्बेडकर का अपमान कर देते हैं। इन चीजों को खत्म करने के लिए यदि उन्होंने ऐसा कानून बना दिया कि किसी धर्म या सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ किसी ने बोला तो उसपर UAPA जैसा कानून लगे, 10 साल तक सजा हो, जमानत ना मिले, 50-60 प्रतिशत कानून व्यवस्था सुधर जाएगा। लेकिन ये ध्रुवीकरण के लिए जानबूझकर ऐसा कराते हैं। हम चाहते हैं अमन-शांति रहे, लेकिन किसी को पकड़कर बोलना कि तुम्हें जयश्रीराम बोलना है, उसको मारना, मस्जिद में घुसकर गुलाल लगा देना, ये अच्छे लोगों का संस्कार नहीं हो सकता है। इसके ऊपर  कानून बनना ही चाहिए।"


19 December 2024 at 21:05 IST

भाजपा युवा मोर्चा के हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं का मेडिकल

डीसीपी जोन 1 डॉ. प्रवीण मुंढे ने बताया, "आज भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी कार्यालय आए थे। हम कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस स्टेशन ले आए हैं। लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।"


19 December 2024 at 20:53 IST

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

हिमाचल प्रदेश विधान सभा नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "भाजपा ने नियम 67 के तहत सदन में चर्चा चाही थी। हमने चर्चा में भाग लिया। हमने भ्रष्टाचार के आरोप हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाए थे। चर्चा की आगे पीछे ले जाने की कोशिश मुख्यमंत्री कर रहे थे। आरोपों की जांच और कार्रवाई होनी चाहिए..."


19 December 2024 at 20:33 IST

J&K प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक खत्म

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से संबंधित प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में भाग लेने के बाद गृह मंत्रालय से रवाना हुए।


19 December 2024 at 20:32 IST

यूपी में लापता युवक का मिला शव

12 दिसंबर को हाजिपुर गांव से एक 20 वर्षीय युवक पीयूष रावत के लापता होने की सूचना मिली थी। आज युवक का शव मिला है। घटना स्थल का मुआयना किया गया। शव पर चोटों का बारीकी से परीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच के लिए टीमें लगा दी गई है: जीतेंद्र दुबे, एडीसीपी पश्चिमी लखनऊ


19 December 2024 at 21:53 IST

अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ की शिकायत

भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने साथी सांसदों बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी के साथ मिलकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत संसद मार्ग थाने में भाजपा सांसदों को धक्का देकर घायल करने की शिकायत की है। 


19 December 2024 at 18:33 IST

जानबूझकर उकसाने के लिए कांग्रेस वाले आए और धक्का-मुक्की की: सी.पी. जोशी

भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का जो चरित्र था वो आज सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी, बाबा साहब विरोधी, महिला विरोधी है। आज साफ दिखा कि किस प्रकार से गांधी परिवार अभी भी सत्ता में आने के लिए कितना लालायित है... आज इन लोगों ने जिस प्रकार से व्यवहार किया है देश उसकी निंदा करती है। भाजपा के लोग शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन कर रहे थे जानबूझकर उकसाने के लिए कांग्रेस के लोग आए और 2 सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की।"


19 December 2024 at 18:02 IST

राजनाथ सिंह ने घायल सांसदों से की मुलाकात

बीजेपी के घायल सांसदों से मुलाकात के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत राम मनोहर लोहिया अस्तपाल में भर्ती हैं। उनकी हालत की जानकारी लेने के लिए यहां पर आया था। प्रताप सारंगी को सिर में दो टांके लगे हैं। मुकेश राजपूत के सिर पर भी चोट लगी है। दोनों की हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि दो-तीन दिन का समय अस्पताल में लग सकता है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है, निंदनीय है। 30-32 साल से मैं भारत की संसद में हूं, लेकिन इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं हुई। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।"


19 December 2024 at 18:00 IST

अमित शाह के साथ J&K से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी बैठक में मौजूद हैं।


19 December 2024 at 17:59 IST

राहुल गांधी हाल पूछने के बजाय अहंकार में चले गए: अनुराग ठाकुर

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, "हम भी विपक्ष में रहे, लेकिन सभ्य तरीके से अपनी बात को उठाते थे। राहुल गांधी के कुकृत्य पर कांग्रेस शर्मिंदा है, लेकिन माफी मांगने के लिए तैयार नहीं है। राहुल गांधी को सुरक्षाकर्मियों ने कहा संसद भवन के अंदर जाने के लिए ये रास्ता है। गांधी परिवार सोचता है, नियम कानून उनके लिए नहीं, बाकी देशवासियों के लिए बने हैं। एनडीए सांसदों को वो सीढ़ियों पर धकलते हुए चले गए। राहुल गांधी अपने इस एक्ट के लिए शर्मिंदा नहीं हैं। राहुल गांधी हाल पूछने के बजाय अहंकार में वहां से चले गए। कांग्रेस का अहंकार केवल क्लिप कांटने तक सीमित नहीं है। पुलिस से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी को महिला सांसद से किए व्यवहार पर उसी समय माफी मांगनी चाहिए थी। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, ये कांग्रेस की आदत हो गई है। कांग्रेस का चेहरा आज बेनकाब हो गया है। ऐसे व्यवहार पर इनको शर्मिंगदी होनी चाहिए थी, माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन नहीं मांगी।"


19 December 2024 at 17:55 IST

संसद को अच्छे से चलना चाहिए: सीएम उमर अब्दुल्ला

संसद में आज हुए हंगामे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं राहुल गांधी को जानता हूं, वह कभी किसी को धक्का नहीं देंगे, किसी को भी नहीं। संसद की बात तो छोड़िए, वह कभी सड़क पर चल रहे किसी व्यक्ति को धक्का नहीं देंगे। संसद को अच्छे से चलना चाहिए।"


19 December 2024 at 17:54 IST

हिजबुल मुजाहिद्दीन के 5 आतंकवादी मारे गए

कुलगाम मुठभेड़ पर 2 सेक्टर आरआर के कमांडर अनिरुद्ध चौहान ने बताया, "पिछले 2 महीने से भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक ग्रुप के पीछे लगे थे...सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया जिसमें आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। हिजबुल मुजाहिद्दीन के 5 आतंकवादी मारे गए। ये आतंकवादी काफी समय से सक्रिय थे और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। हमारे 2 सैनिकों को गोली लगी। उनका इलाज चल रहा है।"


19 December 2024 at 17:51 IST

राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है: नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "मेरा सवाल सत्ता पक्ष से है कि तुम्हारी सरकार महाराष्ट्र में है, तुम्हारी सरकार केंद्र में है। तुम अपनी कमजोरी छिपाने का काम कर रहे हो। राहुल गांधी ने देश के लोगों को इकट्ठा करने के लिए यात्रा की। राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है उसे कलंकित करने का पाप महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री ने किया है।"


19 December 2024 at 16:13 IST

बंगाल में वक्फ की 1,48,000 संपत्तियों पर TMC कब्जा करके बैठी है: दिलीप घोष

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल में 1,48,000 वक्फ संपत्तियां हैं, TMC के नेता उनपर कब्जा करके बैठे हैं। मुसलमान समाज के जिन लोगों ने संपत्ति दान की थी उनके साथ फरेब है। वो संपत्ति सही काम में लगे इसके लिए वक्फ संशोधन बिल आ रहा है। इससे इनको(TMC) चिढ़ हो रही है। इनको दुख हो रहा है क्योंकि इनकी संपत्ति छीन जाएगी।"


19 December 2024 at 16:06 IST

हिन्दुस्तान बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर स्वर्ग बनने की तरफ जा रहा: मनीष सिसोदिया

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के डॉ. बी.आर. अंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "देश की संसद में अमित शाह ने बाबा साहेब बी.आर. अंबेडकर का अपमान किया। मैं कहना चाहता हूं कि पिछले 75 साल में हिन्दुस्तान बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर स्वर्ग बनने की तरफ जा रहा है।"


19 December 2024 at 16:05 IST

BJP डॉ बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ है: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "संसद में जो टिप्पणी की गई है, भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए...ये सिद्ध करता है कि भाजपा डॉ बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ है। ये कभी भी नहीं चाहेंगे कि लोकतंत्र और संविधान से देश चले।"


19 December 2024 at 14:57 IST

BJP के जाल में नहीं फंसने वाले- केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम उनके (भाजपा) जाल में नहीं फंसने वाले हैं। अब देश के सामने एक ही सवाल है कि देश के गृह मंत्री महान अंबेडकर जी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? आप हमें गिरफ्तार कर सकते हैं। आप हमारे खिलाफ FIR दर्ज कर सकते हैं लेकिन हम बार-बार यही सवाल पूछेंगे और यही मांग करेंगे कि अमित शाह इस्तीफा दें और माफी मांगें।"


19 December 2024 at 14:51 IST

अराजकता का माहौल बना रहे हैं- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन में धक्का मुक्की नहीं हुई है। ये अब नौटंकी कर रहे हैं इसलिए माहौल बना रहे हैं। 2 आदमी बिना धक्के के अस्पताल चले गए? ये आजतक लोकतंत्र में हुआ था? इसको कहा जाएगा कि अराजकता का माहौल बना रहे हैं।"


19 December 2024 at 14:21 IST

दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 


19 December 2024 at 14:05 IST

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। 


19 December 2024 at 13:30 IST

रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "75 सालों में जो नहीं हुआ उस प्रकार का आपराधिक आचरण भाजपा के सांसदों द्वारा आज संसद की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए हुआ। पूरे देश ने देखा कि 2 दिन पहले किस प्रकार से गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया और मजाक उड़ाया... इसके विरोध में कल से संसद के अंदर और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। भाजपा विचलित है... जब से संसद का सत्र हुआ तब से विपक्ष के दल मकर द्वारा पर प्रदर्शन करते हैं और भाजपा के लोग साइड से निकल कर चले जाते हैं, कभी कुछ नहीं हुआ। आज आपराधिक मंशा से भाजपा के सांसद यहां प्रदर्शन के लिए आए।"
 


19 December 2024 at 13:30 IST

अश्विनी वैष्णव कांग्रेस पर बरसे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "संसद में संविधान पर बहुत विस्तृत चर्चा हुई और जिस तरह से कांग्रेस के इतिहास को पूरे देश के सामने रखा गया, उससे कांग्रेस पूरी तरह से झल्लाई हुई है। उन्होंने हमारे 2 सांसदों को धक्का-मुक्की करके उनको घायल किया...क्या इस तरह से संसद में काम करने का तरीका होता है? कांग्रेस इस बात को समझ ले कि सारा देश स्पष्ट तौर पर जानता है कि कांग्रेस हमेशा से बाबा साहब अंबेडकर का विरोध करती आई है, उनका अपमान करती आई है..."


19 December 2024 at 12:36 IST

संसद के इतिहास का ये काला दिन है- शिवराज

केंद्रीय मंत्री और BJP नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रताप चंद्र सारंगी जी को देखकर मन पीढ़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। अब वे ऐसी गुंडागर्दी करेंगे। ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति इतिहास में देखा नहीं गया। उनके लिए एक पाठशाला में ट्रेनिंग देनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।"


19 December 2024 at 12:34 IST

संसद कोई शारीरिक ताकत दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है- किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, "आज संसद के मुख्य द्वार में भाजपा-NDA सांसदों का प्रदर्शन चल रहा था। राहुल गांधी और उनके सांसदों ने जबरदस्ती घुसकर अपना जो शारीरिक प्रदर्शन किया है, वो बहुत गलत है। संसद कोई शारीरिक ताकत दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है। राहुल गांधी ने भाजपा के 2 सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को जोर से धक्का दिया। राहुल गांधी ने जो धक्का-मुक्की की है, मैं उसका खंडन करता हूं। मैं राहुल गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि अगर सब लोग अपनी ताकत दिखाकर मारपीट करने लग जाएंगे, तो संसद कैसे चलेगा? यह लोकतंत्र का मंदिर है...हमारे दोनों सांसद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।"


19 December 2024 at 12:00 IST

कुलगाम में ऑपरेशन अभी जारी- DIG

कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के DIG जावेद अहमद मटूर ने कहा, "कल शाम से यह मुठभेड़ चल रही है। 5 आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों के शव बरामद किए जा रहे हैं। अभी ऑपरेशन जारी है। 2 जवान घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।"


19 December 2024 at 11:53 IST

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

बाबा साहब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
 


19 December 2024 at 11:36 IST

धक्का देने के आरोप पर क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है। यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है...मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।"


19 December 2024 at 11:07 IST

बांसुरी स्वराज का कांग्रेस का हमला

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। अब ये संविधान को लहराकर संविधान के रक्षक बनने का एक पाखंड रच रहे हैं। इन्होंने आजीवन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया। अगर किसी ने संविधान को जीवंत रूप में भारत में लागू किया है, तो वो प्रधानमंत्री मोदी हैं।"


19 December 2024 at 11:05 IST

राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप

BJP सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा,  "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।"


19 December 2024 at 10:12 IST

गृह मंत्री के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है कांग्रेस- राजीव रंजन

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे तो इसका एक हिस्सा मात्र हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार के लिए गृह मंत्री के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। गृह मंत्री ने लोकसभा में उदाहरण देकर बताया कि कैसे कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया है। पंडित नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे। भीमराव अंबेडकर जी को बीजेपी के कार्यकाल में भारत रत्न मिला।''


19 December 2024 at 09:53 IST

सांसद बर्क पर दर्ज होगी FIR

संभल के सपा सांसद जिया उररहमान बर्क के बिजली चोरी के मामले में FIR दर्ज होगी। वहीं, सपा सांसद के घर बिजली मीटर की जांच करने गई बिजली विभाग के अधिकारियों टीम को धमकाया गया है।उस मामले में भी मुकदमा दर्ज होगा।
 


19 December 2024 at 09:49 IST

प्रियंका गांधी का निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उन्होंने (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) संसद में जिस तरह से बाबा साहेब का अपमान किया है। इन पर कौन भरोसा करेगा? ये कहते हैं कि ये आरक्षण को खत्म नहीं करना चाहते, संविधान को नहीं बदलना चाहते...वो (बाबा साहब अंबेडकर) संविधान के निर्माता हैं। आप उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं।"


19 December 2024 at 08:45 IST

कुलगाम में 5 आतंकी हुए ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इलाके की जांच की जा रही है। मुठभेड़ कुलगाम जिले के बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में हुई।


19 December 2024 at 08:42 IST

बिजली चोरी के खिलाफ यह हमारा नियमित अभियान- एसडीएम

संभल में राज्य बिजली विभाग की एक टीम बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर पहुंची। राज्य बिजली विभाग ने सांसद के परिसर में बिजली के उपयोग में अनियमितताओं को चिह्नित किया है। एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा, "बिजली चोरी के खिलाफ यह हमारा नियमित अभियान है। यह चेकिंग उसी के संबंध में है। ऐसे इनपुट थे कि उचित बिजली कनेक्शन और उसके SOP का पालन नहीं किया जा रहा था इसलिए हम इस संबंध में यहां हैं।"


19 December 2024 at 08:05 IST

सपा सांसद बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम

संभल पुलिस के साथ बिजली विभाग की टीम सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंची है। बिजली विभाग की टीम बर्क के घर नए मीटर जो लगाए गए हैं उनका लोड चेक करने के लिए पहुंची है। इसके अलावा बिजली विभाग की टीम सांसद के घर इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को भी चेक करेगी कि कितने इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज सांसद के घर में इस्तेमाल हो रहे हैं। 
 


19 December 2024 at 07:41 IST

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल

दिल्ली में तापमान में गिरावट के बीच 78वें गणतंत्र दिवस के लिए परेड रिहर्सल कर्तव्य पथ पर चल रही है।


19 December 2024 at 07:23 IST

कुलगाम में मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह एनकाउंटर कुलगाम के बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान जवानों ने करीब 1-2 आतंकियों को ट्रैप कर लिया है। 


19 December 2024 at 07:19 IST

दिल्ली में आज अमित शाह की मीटिंग

गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग करेंगे। 


19 December 2024 at 07:19 IST

कांग्रेस आज देशभर में अमित शाह के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वह आज देशभर में सभी PCC, राज्य और जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी और बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेगी।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 07:21 IST