LIVE BLOG

अपडेटेड 11 December 2024 at 00:02 IST

लोकसभा और राज्यसभा कल के लिए स्थगित, दिनभर चलता रहा विपक्ष का हंगामा

India News: जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में आज भी भारी हंगामा हुआ। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित हो गई। ममता बनर्जी को INDI गठबंधन की कमान देने पर लालू यादव का भी बड़ा बयान आया है। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनाव लड़ने का टिकट AIMIM ने दिया है, जिस पर बवाल मच गया।

Follow : Google News Icon  
 Parliament Winter Session
Parliament Winter Session | Image: PTI

India News: जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में आज भी भारी हंगामा हुआ। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित हो गई। ममता बनर्जी को INDI गठबंधन की कमान देने पर लालू यादव का भी बड़ा बयान आया है। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनाव लड़ने का टिकट AIMIM ने दिया है, जिस पर बवाल मच गया। 
 


10 December 2024 at 22:58 IST

NCP-SCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक

NCP-SCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक पर बात करते हुए NCP-SCP पुणे के अध्यक्ष प्रशांत सुदामराव जगताप ने कहा, "भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिताने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुए घोटाले के संबंध में INDIA गठबंधन सुप्रीम कोर्ट में जा रहा है... महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन के सभी दल साथ में कोर्ट में जाएंगे। हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में और घोटाले के खिलाफ फैसला सुनाएगा।"


10 December 2024 at 22:55 IST

दौसा बोरवेल बचाव अभियान पर किरोड़ी लाल मीणा का बयान

दौसा बोरवेल बचाव अभियान पर राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया, "रेस्क्यू का प्रयास जारी है। मैं सुबह से ही अधिकारियों के संपर्क में हूं। प्रशासन सतर्क है। NDRF, SDRF के लोग मिलकर बच्चे को निकालने का प्रयास कर रहे हैं...बोरवेल को ढ़कने के संबंध में कोई कानून बनना चाहिए।"


Advertisement

10 December 2024 at 22:30 IST

सरकार को दिखाएंगे आईना: चंपई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने भाजपा विधायक दल की बैठक पर कहा, "संगठन के बारे में हमने चर्चा की। आगे की योजनाओं के बारे में चर्चा की। हम हर चीज जनता के सामने रखने का काम करेंगे। सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे।"


10 December 2024 at 21:10 IST

दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। कुछ देर के लिए दिल्ली पुलिस का X एकाउंट हैक हुआ था। हालांकि, दिल्ली पुलिस के साइबर यूनिट ने X एकाउंट को रिकवर कर लिया। साइबर टीम उस आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है, जिस आईपी एड्रेस के जरिए दिल्ली पुलिस के X एकाउंट को हैक किया था। साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है।


Advertisement

10 December 2024 at 20:57 IST

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।


10 December 2024 at 20:56 IST

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट पर राज्यवर्धन राठौड़ का बयान

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट पर राज्य सरकार में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, "राइजिंग राजस्थान कभी बंद नहीं होगा- ये लगातार चलता रहेगा। निवेश होते रहने चाहिए।  सरकार की नीतियां निवेश अनुकूल होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य राजस्थान में रोजगार और उद्यमशीलता बढ़ाना है।"


10 December 2024 at 20:34 IST

AAP MLA अब्दुल रहमान ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

दिल्ली के सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।


10 December 2024 at 20:32 IST

फ्लाइट में बम रखने की मिली झूठी सूचना

फ्लाइट में बम की झूठी सूचना पर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बताया, "फ्लाइट में बम रखने की सूचना मिली थी। IB के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी। पुलिस और IB के अधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ की। पता चला कि व्यक्ति ने खुद ये कहानी बनाई थी। मामला दर्ज़ करके व्यक्ति को जेल भेजा गया है।"


10 December 2024 at 19:23 IST

रूस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...आपने रक्षा मंत्री के रूप में मेरी पुनः नियुक्ति के अवसर पर बधाई भेजी है, मैं इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। यह हमारी पहली व्यक्तिगत मुलाकात है। हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के रक्षा क्षेत्र को मजबूत और गहन करने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं।"


10 December 2024 at 19:23 IST

रूस में आधिकारिक समारोह में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने एक आधिकारिक समारोह में स्वागत किया, जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर की एक कंपनी और एक सैन्य ऑर्केस्ट्रा ने भाग लिया।


10 December 2024 at 19:22 IST

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा: मनसुख मांडविया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "विकसित भारत युवा कनेक्ट में हिस्सा लेने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और एक नए भारत का निर्माण हो रहा है...11-12 जनवरी 2025 को विकसित भारत यूथ डायलॉग का आयोजन किया जाएगा। इस डायलॉग में देश के युवा प्रधानमंत्री के सामने विकसित भारत पर अपने विचार रखेंगे।"


10 December 2024 at 18:37 IST

कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल में तबाही से गुजरा कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "पूरा हिमाचल आज हैरानी में है। जश्न तब मनाया जाता है जब कोई वातावरण होता है। कांग्रेस सरकार का 2 साल का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश में तबाही के दौर से गुजरा है। हर वर्ग को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इसके बावजूद जश्न मनाने की बात चल रही है। प्रदेश के कुछ नेताओं ने दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं को आमंत्रण दिया लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया क्योंकि हिमाचल सरकार ने 2 साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका जश्न मनाया जाए।"


10 December 2024 at 18:34 IST

झारखंड विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से स्पीकर का चयन हुआ

भाजपा विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा, "आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन था, आज सर्वसम्मति से स्पीकर का चयन हुआ। पार्टी में विधायकों के पास भी कई जिम्मेदारियां होती हैं इसलिए बैठक होती रहती है।"


10 December 2024 at 18:30 IST

कुल्लू दुर्घटना पर जयराम ठाकुर ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू बस दुर्घटना पर कहा, "बस दुर्घटना में 39 लोग घायल हुए हैं और 3 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार उनके इलाज के लिए तुरंत मदद कर रही है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों, ऐसी कामना करता हूं।"


10 December 2024 at 17:54 IST

खेती आज भी भारत की रीढ़ है: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कृषि के विकास कार्यों को लेकर कहा, "03 लाख 41 हजार से ज्यादा मकान गरीबों के लिए हम बनाएंगे। कृषि के माध्यम से राजस्थान कैसे बदले इसके लिए हमारी 6 सूत्रीय रणनीति है। एक उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत कम करना, उत्पादन का उचित मूल्य देना, प्राकृतिक आपदा में किसानों को मुआवजा देना। भारत को दुनिया का फूड बॉस्केट बनाना है। उसके साथ-साथ प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना। कृषि आज भी भारत की रीढ़ है। राजस्थान को पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर संभव मदद करेगी।"


10 December 2024 at 17:52 IST

सभापति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भड़के किरेन रिजिजू

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "विपक्ष ने आसन की गरिमा का अनादर किया है, चाहे वह राज्यसभा हो या लोकसभा...कांग्रेस पार्टी और उनके गठबंधन ने लगातार आसन के निर्देशों का पालन न करके गलत व्यवहार किया है। उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ जी एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। वे संसद के अंदर और बाहर हमेशा किसानों और लोगों के कल्याण की बात करते हैं। वे हमारा मार्गदर्शन करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। जो नोटिस दिया गया है - मैं उन 60 सांसदों के कदम की निंदा करता हूं, जिन्होंने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। एनडीए के पास बहुमत है और हम सभी को चेयरमैन पर भरोसा है। जिस तरह से वे सदन का मार्गदर्शन करते हैं, उससे हम खुश हैं।"


10 December 2024 at 17:50 IST

HM आतंकी साजिश मामले में एक आरोपी को उम्र कैद की सजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत, लखनऊ ने हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) आतंकी साजिश मामले में एक आरोपी को सश्रम कारावास (आरआई) और आजीवन कारावास की कई सजा सुनाईं। असम के होजाई जिले के कमरूज ज़मान को उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकी हमले करने की आपराधिक साजिश में दोषी करार देकर विशेष अदालत ने जेल भेज दिया है।


10 December 2024 at 17:13 IST

कुल्लू सड़क हादसे को लेकर सीएम सुक्खू का बयान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू बस दुर्घटना पर कहा, "यह बहुत दुखद घटना है, इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। हमारी सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है। हम अस्पताल में भर्ती घायलों को हर तरह की आर्थिक मदद देंगे।"


10 December 2024 at 17:11 IST

भारतीय दंड संहिता को लेकर क्या बोले सीएम सैनी?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता के तहत 3 नए कानून आए हैं और इनसे प्रदेश और देश की जनता को फायदा हुआ है। किसी के साथ गलत न हो, किसी निर्दोष को सजा न मिले और अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे बख्शा न जाए, इसपर चर्चा हुई है। हम हरियाणा में इस पर काम कर रहे हैं।"


10 December 2024 at 17:10 IST

बीजेपी पर सीएम सुक्खू ने साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "मुझे खुशी है कि आज हमारी अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है और हम अपने पैरों पर खड़े होने जा रहे हैं। हम भाजपा के ऑपरेशन लोटस पर काबू पाने में सफल रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस के 9 विधायकों ने इस्तीफा दिया, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों खिलाफ वोट दिया और जब वे जनता की अदालत में गए तो उनमें से 6 हार गए। 31 मार्च 2026 तक हम ग्रीन हिमाचल की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आने वाले समय में हम इस दिशा में और तेजी से काम करेंगे। भाजपा ने 5 साल में 20 हजार नौकरियां दीं, हमने 2 साल में 31 हजार रोजगार के अवसर पैदा किए। हम 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"


10 December 2024 at 16:29 IST

कुल्लू सड़क हादसे में तीन की मौत

कुल्लू SP कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा, "आज कुल्लू के आनी इलाके में एक बस हादसा हुआ है। बस पहाड़ी से करीब 70-80 मीटर नीचे गिरी है, इसमें करीब 42 लोग सवार थे, जिनमें से 39 घायल हैं। 3 लोगों की मौत हो गई है। FIR दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।"


10 December 2024 at 16:12 IST

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को घेरा

बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का इंडी गठबंधन पर नेतृत्व को लेकर सियासी वार, कहा, "पश्चिम बंगाल का चुनाव आने वाला है। इसलिए लालू यादव ममता बनर्जी को आगे बढ़ने का की बात कर रहे हैं। ममता बनर्जी,  राहुल गांधी स्वयं चुनाव हारेंगे। इंडी गठबंधन स्वार्थ से भरे लोगों का है, ममता बनर्जी हो, राहल गांधी हो, क्या फर्क पड़ना? राहुल गांधी पिछले तीन चुनाव में लोकसभा में हारते रहे हैं।"


10 December 2024 at 15:51 IST

हाथरस की घटना पर सीएम योगी ने जताया शोक

हाथरस की घटना पर शोक जताते हुए सीएम योगी ने कहा, "जनपद हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"


10 December 2024 at 15:49 IST

प्रवासी राजस्थान दिवस पर दीया कुमारी ने सीएम शर्मा का जताया आभार

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रवासी राजस्थान दिवस और एक अलग विभाग बनाए जाने पर कहा, "मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग और बहुत ही महत्वपूर्ण दिन की घोषणा की है। हमारे राजस्थान के कई बड़े और छोटे उद्योगपति राजस्थान से बाहर अपना कारोबार कर रहे हैं, तो यह उनके लिए फिर से राजस्थान आने का एक अवसर होगा।"


10 December 2024 at 15:45 IST

सीएम शर्मा पीएम मोदी की सोच और विजन आगे बढ़ा रहे: प्रेम चंद बैरवा

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री मोदी की सोच और विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। निश्चित तौर पर विभाग बनाया जाएगा, निवेश में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए इस विभाग की घोषणा की गई है।"


10 December 2024 at 14:52 IST

पहली बार सत्ता पक्ष सदन रोकने की कोशिश कर रहा है- मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "देश के इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष सदन को चलने से रोकने की कोशिश कर रहा है। लोगों की पहले दिन से ही कुछ मांगें थीं... अगर आप इन समसामयिक मुद्दों पर बात नहीं करते और सदन में कोई काल्पनिक बात लाते हैं तो यह देश का दुर्भाग्य है। हम व्यर्थ में न्याय संविधान दिवस मनाते हैं, इसका कोई लाभ नहीं है।"


10 December 2024 at 14:01 IST

विपक्षी दलों के आरोपों में कोई तथ्य नहीं- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "विपक्षी दलों के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। सरकार सदन चलाना चाहती है लेकिन विपक्षी दल रोज हंगामा करके सदन नहीं चलने दे रहे..."


10 December 2024 at 14:00 IST

रविशंकर प्रसाद का बयान

BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह पीड़ादायक है और हम इसकी भर्त्सना करते हैं। हम लोग देश के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। संसद देश की सबसे बड़ी पंचायत है। आप(विपक्ष) सदन को चलने दीजिए, अपनी बात उठाइए, जनता की समस्या को समझें। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को समझाने की कोशिश की जाए कि संसद चलाने में जिम्मेदारी बहुत जरूरी होती है। वे विपक्ष के नेता हैं, गंभीरता भी होनी चाहिए।"


10 December 2024 at 13:25 IST

इंडी गठबंधन पर शांतनु ठाकुर का निशाना

राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "आम लोगों के सामने INDIA गठबंधन एक तमाशा था, चुनाव से पहले एक एजेंडा बनाना है, एजेंडा बनाने के बाद भाजपा के खिलाफ लड़ना है। वे जीत नहीं पाए हैं। अभी उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या कह रहे हैं। अगर ममता बनर्जी को नेता बनाया जाता है, तो पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हम झेल रहे हैं, भविष्य में पूरे भारत को उसका सामना करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल के लोग उनके व्यवहार से तंग आ चुके हैं।"


10 December 2024 at 12:32 IST

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा होने लगा, जिसके बाद कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी गई। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई। 


10 December 2024 at 12:32 IST

कांग्रेस का जॉर्ज सोरोस के साथ क्या रिश्ता है?- जेपी नड्डा

राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कहा कि बाहरी शक्तियों का टूल बनकर ये लोग देश में अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी संस्थाओं के साथ कांग्रेस का जुड़ा होना देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा है। मैं जानना चाहता हूं कांग्रेस का जॉर्ज सोरोस के साथ क्या रिश्ता है? तमाम षडयंत्रों के बाद भी हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। 
 


10 December 2024 at 11:28 IST

लालू के बयान पर क्या बोलीं महुआ माजी?

JMM सांसद महुआ माजी RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "हमारी पार्टी की तरफ से अभी इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है इसलिए मैं अभी इसपर कुछ नहीं बोल पाऊंगी। सभी पार्टी की अपनी-अपनी राय होती है। बैठक करने के बाद सर्वसम्मति से जो भी निर्णय होगा वह हमारी पार्टी को स्वीकार होगा।"


10 December 2024 at 11:22 IST

दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हो गई। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।


10 December 2024 at 11:21 IST

सभी संसद की गरिमात बनाए रखें- ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद में जिस प्रकार के प्रदर्शन पोस्टर लगाकर किए जा रहे हैं, वो शोभनीय नहीं है। मेरा आग्रह दोनों पक्ष से है कि वह सभी संसद की गरिमा बनाए रखें। इससे जनता में सही संदेश जाएगा।


10 December 2024 at 10:10 IST

ममता बनर्जी को गठबंधन का नेतृत्व दिया जाना चाहिए- लालू यादव

RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा, "कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को (INDIA गठबंधन  का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।"


10 December 2024 at 09:43 IST

एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक में 3 दिन का शोक घोषित

कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर 3 दिन का शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इन तीन दिनों में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा।


10 December 2024 at 09:05 IST

एसएम कृष्णा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

PM मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "एसएम कृष्णा एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा हर वर्ग के लोग करते थे। उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए। एस.एम. कृष्णा एक विपुल पाठक और विचारक भी थे।"


10 December 2024 at 09:00 IST

बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के दौसा में खेलते समय एक 5 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। DM देवेंद्र कुमार ने बताया, "रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। NDRF-SDRF की टीम यहां काम कर रही हैं। प्रशासन (बच्चे को बाहर निकालने का) प्रयास कर रही है।"


10 December 2024 at 08:49 IST

कुर्ला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी

मुंबई के कुर्ला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुर्ला में BEST की एक बस ने पैदल चल रहे लोगों और कई गाड़ियों को कुचल दिया था।  
 


10 December 2024 at 08:32 IST

CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।


10 December 2024 at 08:09 IST

खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है।  


10 December 2024 at 08:09 IST

दिलजीत दोसांझ ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


10 December 2024 at 07:11 IST

कुर्ला हादसे में 4 की मौत, कई घायल

मुंबई के कुर्ला से BEST की एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।


10 December 2024 at 07:10 IST

कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा का निधन

कर्नाटक के पूर्व CM और BJP नेता एसएम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका पार्थिव शरीर पतृक गांंव मद्दुर ले जाया जाएगा। 


10 December 2024 at 07:10 IST

ज्ञानवापी मामले पर आज होगी सुनवाई

ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना के ASI सर्वे की मांग वाली याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। हिंदू पक्ष की ओर से याचिका दाखिल कर ASI सर्वे की मांग की गई। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 07:17 IST