Parliament Monsoon Session: 'लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रहा विपक्ष, सरकार तैयार फिर चर्चा से क्यों भाग रहा?', शिवराज सिंह ने उठाए सवाल

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर, बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के मुद्दे को लेकर पहले ही दिन सदन में जमकर बवाल काटा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shivraj singh
शिवराज सिंह ने विपक्ष पर उठाए सवाल | Image: ANI

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत आज, 21 जुलाई से हो गई। इस सत्र में सरकार की ओर से कई विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इससे पहले सदन की कार्यवाही पहले ही दिन हंगामे साथ शुरू हुई। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे की वजह से स्पीकर को सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमला,ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे थे। अब विपक्ष के हंगामें पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।


लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। विपक्षी सांसद स्पीकर के आसान के सामने आकर नारेबाजी करने लगे, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के इस रवैये पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने X पोस्ट में लिखा है- संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा से जीवंत होता है। सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रहा है।  आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है? जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

सेना के शौर्य का सम्मान करें विपक्ष-शिवराज सिंह

एक तरफ पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है, और सेना की जय-जयकार कर रहा है। आज भारतीय सेना के शौर्य की अनुगूंज पूरे विश्व में हो रही है। ऐसे में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष को सरकार के साथ खड़े होकर एक सुर में सेना के शौर्य को प्रणाम करना चाहिए था जिससे पूरी दुनिया में संदेश जाता कि पूरा भारत एक है।

Advertisement

'पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है विपक्ष'

लेकिन इसके विपरीत विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है। भारतीय सेना का ऐसा शौर्य और साहस कि पाकिस्तान आज तक अपना रहीम यार खान एयरबेस ठीक नहीं कर पाया है। प्रत्येक भारतीय को देश की सेना पर गर्व है और हम सभी पूरी मजबूती के साथ अपनी सेना के साथ खड़े हैं।

राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। आप अपनी बात रखिए जिस पर आप  चर्चा चाहते हैं।  जगदंबिका पाल ने भी विपक्षी सांसदों से कहा कि देश की जनता ने सेना के पराक्रम को देखा है। हम सदन चलाना चाहते हैं। सरकार चर्चा चाहती है और आप सदन चलने नहीं देना चाहते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना:PM मोदी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड