अपडेटेड 11 March 2023 at 22:30 IST

Exclusive: ब्रह्मचारी नहीं रहूंगा, जरूर शादी करूंगा- बागेश्वर धाम के Pandit Dhirendra Shastri का खुलासा

Dhirendra Krishna Shastri से जब पूछा गया कि शादी करने का क्या विचार है? उन्होंने कहा कि मैं पक्का शादी करूंगा।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। रिपब्लिक भारत के साथ खास बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने अपने जीवन को लेकर कई खुलासे किए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बचपन, अपनी पढ़ाई और जीवन के कई किस्से बताएं। धीरेंद्र शास्त्री ने गृहस्थ जीवन को लेकर भी खुलकर बात की।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं पक्का शादी करूंगा। गृहस्थ जीवन को लेकर उन्होंने कहा कि गृहस्थ गलत नहीं है। भगवान राम भी गृहस्थ जीवन से थें। मैं पक्का शादी करूंगा। बात ही बात में धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बारात में चलने न्योता भी दे दिया। उन्होंने कहा कि मेरी शादी बड़ा मुद्दा नहीं है। 

बचपन को किया याद

अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब मैं 11वीं कक्षा में था, तो उस समय विषय का ज्ञान नहीं था। हमने अर्टस ले रखी थी। एक बार पेपर देने गए थें, हमें पता ही नहीं था कि किस विषय का पेपर है, मास्टर से पूछा कि किस विषय का पेपर है? इस पर वो हंस दिए। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्होंने बीए प्राइवेट किया था। उन्होंने कहा कि बचपन से मुझे अनुभव होने लगा था कि किसी के मन में क्या चल रहा हैं।

जब बाथरूम में 'फंस' गए धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि 'जब पहली बार लंदन गया था, तो मैं बाथरूम में 'फंस' गया था। पहली बार गया था, उल्लास था। जब सुबह बाथरूम में गया तो बल्टी मग नहीं था। 30 मिनट सोचते रहे कि कहा से पानी निकलेगा। 4 बटन लगे थे, मैंने कहा जो भी है इसी में हैं। 1 बटन दबा तो गर्म पानी निकला।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shastri ने फिर भरी हिंदू राष्ट्र की हुंकार, बोले- 'जिनको भारत में दिक्कत, वो दूसरा देश देख लें'

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 March 2023 at 22:30 IST