BIG BREAKING: यूपी विधानसभा में गुटखा-तंबाकू पर बैन, विधायक के थूकने के बाद स्‍पीकर ने लिया बड़ा फैसला; ठोका जुर्माना

यूपी विधानसभा में एक दिन पहले विधायक द्वारा सदन में थूकने के बाद स्‍पीकर सतीश महाना ने बड़ा फैसला लिया है। अब विधानसभा में गुटखा-तंबाकू पर बैन लगा दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Assembly
उत्तर प्रदेश विधानसभा | Image: PTI - File Photo

यूपी विधानसभा में एक दिन पहले विधायक द्वारा सदन में थूकने के बाद स्‍पीकर सतीश महाना ने बड़ा फैसला लिया है। अब विधानसभा में गुटखा-तंबाकू पर बैन लगा दिया गया है। अगर इसके बाद कोई विधानसभा परिसर में पास मसाला खाते हुए पकड़ा जाएगा तो उसपर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जानकारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी है।

बता दें कि ये फैसला तब आया जब बीते मंगलवार को विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर किसी विधायक ने पान मसाला खाकर थूक दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया, जिसपर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा था कि जिसने भी किया, गलता किया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कार्पेट पर थूके गए पान मसाले की सफाई करते दिख रहे हैं. विधानसभा में उन्होंने इसकी चर्चा भी की थी।

वहीं यूपी विधानसभा में वंदे मातरम के वक्त खड़े नहीं होने को लेकर सतीश महाना ने विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने विधायकों को संविधान के नाम पर दिलाई गई शपथ को याद दिलाया। उन्होंने वंदे मातरम का आदर न करना भारत के संविधान का सम्मान न करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सदस्यों से ये भी अनुरोध किया कि भविष्या में ऐसा ना हो।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अबू आजमी के बयान पर घमासान के बाद निलंबन, अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्‍पी

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड