PAN-Aadhaar Link: पैन-आधार लिंक में इन लोगों को मिली छूट, क्या आप इस लिस्ट में शामिल हैं? चेक करें LIST

PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, लिंक करने के मामले में कुछ लोगों को छूट भी मिली है। आइए जानते हैं किन लोगों को इस मामले में छूट मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pan aadhaar link exemption list you must know pan card status special rules
पैन-आधार लिंक में इन लोगों को मिली छूट, देखें लिस्ट | Image: Aadhaar/X/Social Media

PAN-Aadhaar Link:  पैन और आधार कार्ड कितना जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, इसके बारे में लगभग हर किसी को मालूम होगा। यह दोनों कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स तो है ही, लेकिन इन दोनों को एक साथ लिंक नहीं करते हैं, तो आपके कई जरूरी काम बीच में ही फंस सकते हैं। हो सकता कि आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट भी हो गए। 

इस बीच कई लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि पैन-आधार कार्ड किसे लिंक करना है और किसे नहीं। अगर आप भी इस कन्फ़्युजन में हैं कि क्या मुझे भी लिंक करना है? तो आपको बता दें कि पैन-आधार लिंक करने को लेकर कुछ विशेष लोगों को छूट मिली है। आइए जानते हैं किसे छूट मिली है।

80 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिली राहत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक कुछ विशेष लोगों को पैन-आधार लिंक करने को लेकर छूट मिली है। जी हां, जिन लोगों की उम्र 80 साल है या उससे अधिक है, उन लोगों के लिए पैन-आधार कार्ड को लिंक अनिवार्य नहीं है।

इन कैटेगरी के लोगों को मिली छूट

  • सुपर सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आने वाले लोगों को भी छूट दी गई है।
  • एनआरआई (NRI) लोगों को भी छूट दी गई है।
  • आयकर अधिनियम के अनुसार जो लोग भारत के निवासी नहीं हैं, उन्हें भी लिंकिंग में छूट दी गई है।

इन राज्यों के लोगों को छूट

पैन आधार कार्ड लिंक करने की छूट भारत के कुछ विशेष राज्यों को भी मिली है। जी हां, आयकर अधिनियम के अनुसार असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के निवासियों को फिलहाल लिंक करने के नियम से बाहर रखा गया है। एक तरफ से यह छूट बस कुछ स्पेसिफिक राज्यों के निवासी को ही मिली है।

Advertisement

पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख

पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसम्बर, 2025 है। अगर कोई तय तारीख से पहले दोनों को लिंक नहीं करता है, तो पैन कार्ड डीएक्टिवेट भी हो सकता है। ऐसे में अब आपके पास बस 2 दिन ही बचे हुए हैं। सारा काम छोड़कर फटाफट लिंक कर लें।

ये भी पढ़ें: Aadhaar Fraud: आधार नंबर का कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल, लगाएं बायोमेट्रिक लॉक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड