पाकिस्तानी संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, दस्तावेज बनाने में मदद करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना वैध वीजा के अवैध रूप से रह रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक | Image: X

राजस्थान पुलिस ने यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना वैध वीजा के अवैध रूप से रह रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने रविवार को बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बातचीत की निगरानी के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

रत्नू के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि भारत में उसका दस्तावेज बनाने में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी सचिन ने उसकी मदद की और विनय कपूर के नाम से उसके भारतीय दस्तावेज बनवाये गये।

थानाधिकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसका नाम रहीमयार खान (35) है और पाकिस्तान का निवासी है।

Advertisement

रत्नू ने बताया कि भारतीय दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले सचिन चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दोनों से सभी सुरक्षा जांच एजेंसिया पूछताछ कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कोतवाली थाना क्षेत्र के रीको एरिया गांधी कॉलोनी में रह रहा था। उसके पास से पाकिस्तान का पहचान पत्र, पाकिस्तान मुद्रा एवं भारतीय मुद्रा तथा भारतीय आधार कार्ड, बैंक डायरियां, चैक बुक एवं मोबाइल बरामद किया गया है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड