पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब में पठानकोट के कठुआ इलाके में पाकिस्तानी व्यक्ति ने सीमा उल्लंघन की कोशिश की, जिसे बीएसएफ के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी
BSF ने मार गिराया | Image: Republic

पंजाब में पठानकोट के कठुआ इलाके में पाकिस्तानी व्यक्ति ने सीमा उल्लंघन की कोशिश की, जिसे बीएसएफ के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए देखा गया, जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन न रुकने पर उसे मार गिराया गया। यह अभियान बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के जवानों द्वारा चलाया गया। यह वही इलाका है, जहां 2015 में आतंकी घुसपैठ के बाद दीनानगर पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ था, जिसमें 4 पुलिसकर्मी और 3 नागरिक शहीद हुए थे। 

वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश के लिए सेना सक्रिय हो गई है। सुरक्षाबलों ने शनिवार (22 फरवरी) को जम्मू संभाग में 36 जगहों से भी ज्यादा स्थानों पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। सेना का यह अभियान घने जंगलों से लेकर ऊंचे पहाड़ों में भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जम्मू क्षेत्र में करीब तीन दर्जन जगहों पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है। कुछ इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना ने खोजी अभियान शुरू किया। हालांकि, आतंंकियों से अभी तक किसी भी तरह का कोई कॉन्टेक्ट नहीं हुआ है।

पुंछ और राजौरी में भी सर्च अभियान

पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती इलाकों में सेना खासतौर पर सक्रिय है। उधमपुर-कठुआ बेल्ट के ऊंचे इलाकों और पहाड़ी क्षेत्र डोडा और किश्तवाड़ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के जंगलों में भी सेना का ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि शुक्रवार (21 फरवरी) देर रात अंधेरे की आड़ में दो संदिग्ध विदेशी आतंकवादी इलाके में घूमते नजर आए। जिसके बाद सेना अलर्ट मोड पर आ गई और पुंछ जिले के गुरसाई के सांगियोट इलाके के मैदानी इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया कर दिया।

राजौरी में भी जारी है तलाशी अभियान

सुरक्षाबलों ने मंडी के मोहल्ला कस्बा, अल्लापीर और जालियां तथा पुंछ के मनकोट और डेरा की गली और आसपास के इलाकों के अलावा राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों के कुछ हिस्सों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। पुंछ-राजौरी में 13 स्थानों और उधमपुर, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और डोडा जिलों के ऊंचे इलाकों में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चल रहा है, जिसमें खदेरन जंगल पर ज्यादा फोकस है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में केरी, भट्टल और आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चल रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : शिव बारात महाशिवरात्रि के दिन ही निकलेगी, वाराणसी में इतने बजे होगी शुरू

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड