पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में मनाई होली

पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। होली का समारोह बृहस्पतिवार को ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) द्वारा आयोजित किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Festivities in Mathura on Janmashtami, devotees offer prayers to Lord Krishna
कृष्ण मंदिर | Image: PTI

पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। होली का समारोह बृहस्पतिवार को ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) द्वारा आयोजित किया गया था, जो अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखभाल करता है।

कृष्ण मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। इस मौके पर केक काटा गया और मेहमानों को पारंपरिक मिठाइयां बांटी गई और प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisement

महिलाओं ने विभिन्न गीतों, विशेषकर अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने ‘‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’’ की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाया। ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा पाठ और होली समारोह का आयोजन किया गया। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड