10 साल से भारत में रह रहा था पाकिस्तानी शख्स, अब नेटवर्क खंगाल रही बेंगलुरू में पुलिस

पाकिस्तानी शख्स अपने परिवार के साथ पिछले 6 सालों से बेंगलुरु के जिगानी में रह रहा था। उन्होंने कथित तौर पर फर्जी नामों से पहचान पत्र बनवाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistani Citizen Arrested in Bengaluru
सांकेतिक फोटो | Image: PTI

पाकिस्तान के एक नागरिक को उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर पिछले छह वर्षों से फर्जी पहचान पत्र के साथ अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार उसकी पत्नी बांग्लादेश से है और पहले वे ढाका में थे, जहां उनकी शादी हुई थी।

कथित तौर पर यह जोड़ा 2014 में दिल्ली आया था और बाद में 2018 में बेंगलुरु चला गया। गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोग उसके ससुराल वाले हैं। रविवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

6 सालों से किराए के मकान में रह रहे थे

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमारे जिगानी के निरीक्षक ने इसकी जांच की और मामला दर्ज किया। एक परिवार के चार लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से यहां रह रहे थे। अब मामला दर्ज कर लिया गया है और उन चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के नतीजे के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।” उन्होंने बताया कि वे पिछले छह सालों से जिगानी में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर फर्जी नामों से पहचान पत्र बनवाए हैं।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से उसके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा, “हमने उनके बारे में विवरण एकत्र कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। वे एक गैराज को सामग्री की आपूर्ति कर रहे थे, लेकिन इसकी जांच की जरूरत है।” अधिकारी से जब गिरफ्तार लोगों के घर से 'जब्त की गयी सामग्री' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह जांच का हिस्सा है।”

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'हिज्बुल्लाह इजरायल की सीमा में घुसपैठ को तैयार...', हसन नसरल्लाह की मौत के बाद डिप्टी लीडर का ऐलान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड