'पाकिस्तान को होगा पछतावा' केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर का बड़ा बयान, बोला- भारत देगा जरूर देगा जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा है और नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kerala BJP President, Rajeev Chandrasekhar
केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा है और नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं। केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत बहुत निर्णायक और सख्त जवाब देगा। उन्होंने कहा- 'पाकिस्तान को इस बात का पछतावा जरूर होगा कि उन्होंने कभी भारतीयों के खिलाफ ऐसा कुछ किया।' 

देश के जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट को जिस तरह से निशाना बनाया गया है वो बताता है कि इस हमले को पूरी तरह से हमास मॉड्यूल में अंजाम दिया गया है। जिसके बाद जांच ऐजंसियां इस हमले के इंटरनेशनल तार को भी खंगाल रही हैं। आतंकी हमले में बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

CCS की बैठक में अहम फैसले

दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बैठकों का दौरा जारी है। भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। पीएम आवास में करीब ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने आज (गुरुवार) सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है।

बैठक में 5 बड़े फैसले

  • सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जब तक पाकिस्तान बॉर्डर पार से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है।
  • अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जो लोग बॉर्डर से आए हैं, वो 1 मई तक वापस जा सकते हैं।
  • पाकिस्तानी नागरिकों की भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SAARC वीजा के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ना होगा।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
  • भारत, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 27 अप्रैल तक वर्क फ्रॉम होम

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड