Pakistan VISA Cancelled: बरेली में बीमार मां से मिलने आई थी पाकिस्तानी शहनाज बेगम, 48 घंटे में भारत छोड़ने का मिला नोटिस

उत्तर प्रदेश के बरेली में रह रही एक पाकिस्तानी महिला को भारत सरकार ने 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का नोटिस दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bareilly Pakistan woman Shahnaz Begum case: उत्तर प्रदेश के बरेली में रह रही एक पाकिस्तानी महिला को भारत सरकार ने 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का नोटिस दिया है। शहनाज बेगम नाम की यह महिला अपने मायके आई थी, लेकिन अब उसे पाकिस्तान वापस जाना होगा। शहनाज पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं और कुछ दिन पहले अपनी बीमार मां से मिलने के लिए बरेली पहुंची थीं।

बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में आई शहनाज विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा (SPEV) पर भारत आई थीं। लेकिन रामपुर के पास ट्रेन में सफर करते वक्त उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें उनका पासपोर्ट, वीजा, पाकिस्तानी सिम और कुछ नकदी थी। इसकी शिकायत उन्होंने बरेली जीआरपी थाने में भी दर्ज कराई थी।

बरेली में रहते हैं 34 पाकिस्तानी नागरिक 

बरेली जिले में इस वक्त 34 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, लेकिन फिलहाल सरकार के ताजा आदेश से शहनाज बेगम ही सीधे तौर पर प्रभावित हो रही हैं। अब उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना होगा। 

यूपी में 1800 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द

दरअसल उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर यूपी पुलिस हरकत में आ गई है और इन लोगों के वीजा रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरेली, रामपुर, बुलंदशहर और वाराणसी जैसे जिलों में पाक नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य के सभी जिलों को निर्देश दे दिए गए हैं और जिला पुलिस प्रमुख इस मामले में सतर्कता से कार्रवाई कर रहे हैं।

Advertisement

बरेली में 35, रामपुर में 30, बुलंदशहर में 18 और वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिकों की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग विभिन्न तरह के वीजा पर भारत में रह रहे थे, लेकिन अब इनकी गतिविधियों और दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है। वीजा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में इन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पाकिस्तानी नागरिकों को इंडिया छोड़ना होगा

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं, उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। अटारी-वाघा बॉर्डर को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के विरोध में दिल्‍ली के व्‍यापारी, 100 से ज्यादा बाजारें बंद

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड