दिल्ली-गाजियाबाद में कई जगहों को दहलाने की थी साजिश... पाकिस्तानी ISI आतंकी नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने ISI आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pakistan isi terror network delhi police
दिल्ली में पाकिस्तान ISI आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Image: Social Media

जतिन शर्मा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुज्जर के इशारे पर काम कर रहे थे।

5 पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ मंगाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाया

जांच में पता चला कि गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें जल्दी पैसा कमाने और अपराध की दुनिया की चमक-दमक दिखाकर भर्ती किया जाता था। इसके बाद उन्हें हथियारों और नशे की तस्करी जैसे कामों में लगाया जाता था।

Advertisement

स्पेशल सेल को मई 2026 में सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ी वारदातों की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मोहित उर्फ योगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संपर्क के सबूत मिले।

दिल्ली और आसपास के कई स्थानों की कर रहे थे रेकी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर रहे थे। इन जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर कई संभावित आतंकी हमलों को टाल दिया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप पंजाब से उठाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाते थे।

Advertisement

आरोपियों पर पहले से मामला दर्ज

इस नेटवर्क में शामिल कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों, हथियार सप्लायरों और फंडिंग करने वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड