पुंछ में मंदिर, गुरुद्वारे और मस्जिद पर पाकिस्तान की ताबड़तोड़ गोलाबारी; 4 सिख और एक बच्चे समेत 10 से अधिक लोगों की मौत

पुंछ में सीमा पार से पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी में कई मासूम लोगों की जान जा चुकी है, एक मंदिर और गुरुद्वारे समेत मस्जिद को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Poonch Attack
पुंछ में मंदिर, गुरुद्वारे और मस्जिद पर गोलाबारी | Image: ANI

Pakistan Ceasefire Violation: पुंछ में सीमा पार से पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी में जिले को गहरा जख्म मिल रहा है। लोग पलायन कर रहे हैं क्योंकि एक मंदिर, एक गुरुद्वारा और एक मस्जिद पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की है, जिसमें गुरुद्वारे के रागी भाई अमरीक सिंह और एक मासूम हिंदू बच्चे की मौत हो गई। हमले में कई मुस्लिम नागरिकों की भी जान चली गई। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुताबिक, लोग भारी संख्या में पलायन कर रहे हैं और पूरे पुंछ में दहशत का माहौल है। गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया कि अभी तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पाकिस्तान सीमा पार से गोलाबारी कर रहा है, गोलाबारी की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें मंदिर, गुरुद्वारे और  मस्जिद को जो नुकसान हुआ है उसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। मासूम लोगों की जान जा रही है।

दुकान में शटर के अंदर तक गिरा बम का गोला, 4 सिख लोगों की मौत- गुरुद्वारा प्रबंधक

पुंछ में 4 सिखों की मौत हुई है, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक ने भी इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कई लोगों ने जान गंवाई है। पुंछ जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नरिंदर सिंह ने कहा- ‘कल पुंछ में बहुत भारी गोलाबारी हुई। हमारे गुरुद्वारे के रागी भाई अमरीक सिंह की गोलाबारी में मौत हो गई, जब यह घटना हुई तब वे अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर अपनी दुकान में थे, एक गोला गुरुद्वारे पर भी गिरा, लेकिन यहां कोई मौजूद नहीं था। एक हिंदू बच्चा मारा गया है, चार सिख मारे गए हैं और मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने भी गोलाबारी में अपनी जान गंवाई है। लोगों ने बड़ी संख्या में पलायन करना शुरू कर दिया है।’

पाकिस्तान अभी भा बना रहा मासूमों को निशाना

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। (Poonch Attack) पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मासूमों को निशाना बनाया जा रहा है है। LoCके पास गांवों में लगातार गोलीबारी और मोर्टार गोले दागे जा रहे हैं। इस गोलीबारी में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई और 1 सैनिक शहीद हो गया। वहीं पुंछ के 44 इलाकों में 59 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और जवाबी कार्रवाई में कई  पाकिस्तानियों को मार गिराया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंडन एयरपोर्ट से 10 मई तक सभी उड़ानें रद्द

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड