अपडेटेड 13 June 2025 at 14:54 IST

Plane Crash: पहली उड़ान बनी आखिरी... सपनों को पूरा करने लंदन जा रही थी रिक्शा चलाने वाले की बेटी, रुला देगी दर्दनाक कहानी

Plane Crash: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों की दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं, जिससे हर किसी की आंखें नम हो रही है। ऐसी ही एक कहानी है पायल की, जो अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन जा रही थी। वो पहली बार प्लेन में बैठी थी और यही उसकी आखिरी उड़ान भी साबित हुई।

Follow : Google News Icon  
ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash | Image: X- ANI

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार 12 जून को कई सपने आंखों में लेकर लोगों ने अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से उड़ान भरी थीं। उन्हें कहां मालूम था कि चंद सेकेंड में ही सबकुछ खत्म हो जाएगा। बीते दिन अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। विमान में सवार 242 में से 241 लोगों ने अपनी जान गंवाई। प्लेन हादसे का शिकार हुए सामने आ रही एक हर कहानी रुला रही है। मृतकों में शामिल रही पायल खटीक नाम की एक लड़की भी, जिसकी पहली उड़ान ही आखिरी उड़ान बन गई।

पायल की जिंदगी काफी संघर्षों में बीती। पिता ने ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण किया और बेटी के सपनों को पंख देते हुए लंदन पढ़ाई करने के लिए भेज रहे थे। उन्हें अपने बुरे सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो अपनी लाडली को इस तरह से खो देंगे।

रिक्शा चलाकर घर का खर्च उठाते थे पिता

पायल खटीक का परिवार मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला था। फिलहाल वो अपनी फैमिली संग गुजरात के हिम्मतनगर में रह रही थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पायल के पिता सुरेश खटीक लोडिंग रिक्शा चलाकर घर का खर्च उठा रहे थे। तमाम मुश्किलों से लड़ते हुए उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाया-लिखाया और उच्च शिक्षा के लिए लंदन भेज रहे थे।

पायल के परिवारवाले और रिश्तेदार उसे लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए भी आए थे। उन्हें नहीं मालूम था कि यह उनकी पायल संग आखिरी मुलाकात होगी।

Advertisement

कर्ज लेकर लंदन पढ़ाने भेज रहे थे

प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वाली पायल के रिश्तेदार ने कहा, "पायल हमारे रिश्तेदार सुरेश खटीक की बेटी थीं। हम सभी उन्हें फ्लाइट के लिए विदा करने गए थे। जब हमें विमान दुर्घटना के बारे में पता चला, तो हम फिर से अहमदाबाद आए। हमारे डीएनए सैंपल लिए गए हैं।"

उन्होंने बताया कि पायल के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सुरेश खटीक लोडिंग रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। पायल छात्रों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। उन्होंने लंदन में उसकी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए कर्ज लिया था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पायल बचपन से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी। उसका सपना विदेश में जाकर आगे की पढ़ाई करना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, टेक-ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही हादसे का शिकार हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक की जान बच सकी है। इसके अलावा कुल 265 लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें: Plane Crash: आसमान से थी मोहब्बत, वहीं ली आखिरी सांस... एयर होस्टेस रोशनी सोंघरे ने गंवाई जान, इंस्टाग्राम पर थी तगड़ी फॉलोइंग

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 14:54 IST