Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद भारत का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन पाकिस्तानी सैन्य राजनयिक निष्कासित; देश छोड़ने का सुनाया आदेश

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर डिप्लोमैटिक स्ट्राइक कर उसकी कमर तोड़ने की तैयारी कर दी। राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीति वार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pahalgam terrorist attack India big action
तंकी हमले के बाद भारत का ताबड़तोड़ एक्शन | Image: ANI/PTI

पहलगामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। भारत ने पाकिस्तान को देर रात बड़ा झटका दिया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत साद अहमद वराइच को आधी रात तलब किया है। उन्हें साउथ ब्लॉक बुलाकार बताया गया कि आपके तीनों मिलिट्री डिप्लोमेट्स को Persona Non Grata घोषित कर रहा है यानी अब ये भारत में नहीं रह सकते।


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर डिप्लोमैटिक स्ट्राइक कर उसकी कमर तोड़ने की तैयारी कर दी। हमले की जानकारी मिलते ही प्रधानमंंत्री मोदी सऊदी से भारत वापस लौट आए। देश पहुंचते ही बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता है। बैठक में सरकार ने आतंकवाद पर चोट देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए। इसरे बाद आधी रात को पाकिस्तानी राजदूत साद अहमद वराइच को तलब किया गया और उन्हें देश छोड़ने का फैसला सुनाया।

PAK राजदूत को देश छोड़ने आदेश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में अपना दूतावास बंद कर दिया है। भारत ने पाक उच्चायोग को सील करने, सिंधु जल समझौता खत्म करने और पाक नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के आदेश दिया है। इधर विदेश मंत्रालय ( MEA) ने आधी रात को पाकिस्तान राजदूत को तलब किया। उन्हें साउथ ब्लॉक में बताया गया कि आपके तीनों मिलिट्री डिप्लोमेट्स को persona non grata घोषित किया जा रहा है, अब ये भारत में नहीं रह सकते।

 एसपीईएस वीजा भी रद्द 

पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसपीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसपीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

Advertisement

पाकिस्तान को कड़ा संदेश

देर शाम तक चली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम फैसले लिए गए। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर एक मई तक उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया है। अटारी-बाघा बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए बता दिया कि आतंकवाद को पनाह दोगे तो इसकी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ें: आधी रात दिल्ली में हलचल तेज, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत साद अहमद वराइच को किया तलब

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड