'56 इंच चौड़े सीने के साथ PM मोदी को मैंने पहली बार शिव तांडव मुद्रा में देखा, PAK के टुकड़े तय', BJP नेता ने ऐसा क्यों कहा?

पीएम मोदी के ऐलान के बाद पहलगाम आतंकी हमले पर एक्शन शुरू हो गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अब पाकिस्तान के टुकड़े होंगे, मानकर चलिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi on Nishikant Dubey
PM Modi on Nishikant Dubey | Image: PTI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद कड़े कदम उठा रहे हैं। इधर आतंकियों के खात्मे के लिए घाटी में सेना का बड़ा ऑपरेशन शुरू हो गया है। शुक्रवार को बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में सेना ने लश्‍कर के टॉप कमांडर को मार गिराया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की धरती से जो ऐलान किया था उस पर एक्शन शुरू हो गया है। वहीं, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने पीएम के ऐलान पर कह दिया कि अब पाकिस्तान के टुकड़े होना तय है।


इधर भारत के सख्त रुख पर पर पाकिस्तान में सन्नाटा पसारा है। उस हर पर बड़े खतरे की आहट लड़ रही है। यही वजह है कि पड़ोसी मूल्क में बैठकों का सिलसिला जारी है। सूत्रों की मानें तो बहावलपुर में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के हेडक्‍वार्टर को भी पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। वहीं, पाकिस्तान अपनी सीमा पर फाइटर जैट की तैनाती कर रखा है। PM मोदी की दहाड़ के बाद पाकिस्तान को अब सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी कह दिया है कि पाकिस्तान जल्द नेस्तनाबूद दिखेगा

अब पाकिस्तान के टुकड़े होंगे- निशिकांत दुबे

बिहार के मधुबनी में पीएम ने दहाड़ मारते हुए पुरी दुनिया को ये साफ संदेश दिया कि भारत आतंक को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाकर ही सांस लेंगे। पीएम मोदी के संबोधन के बाद निशिकांत दुबे ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखा जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। पोस्ट में लिखा, 56 इंच के चौड़े सीने के साथ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को मैंने आज बिहार में शिव तांडव की मुद्रा में देखा, अब पाकिस्तान के टुकड़े होंगे, मानकर चलिए अलग बलूचिस्तान भी बनेगा, सीमांत गांधी जी के सपनों का पख़्तूनिस्तान भी बनेगा, सिंध तो मुहाजिर के कारण अलग है ही। बर्बाद पाकिस्तान नेस्तनाबूद दिखेगा।

आतंकियों को मिट्टी मे मिला देंगे- PM मोदी 

दरअसल, पीएम मोदी पहलगामा आतंकी हमले के बाद काफी आक्रोश में हैं। मधुबनी की जनसभा में पुरी दुनिया को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा था, आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजकर मिट्टी में मिला देगा। आतंकी दुनिया के जिस भी कोने भी छिपे हो हम उन्हें चुनकर मारेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने ये बातें अंग्रेजी में कही ताकि दुनिया भर में ये संदेश जाए कि भारत आतंक पर बड़ा प्रहार करने जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले...,स्वरा भास्कर को निशिकांत का करारा जवाब

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड