4 दिन में अटारी बॉर्डर से 460 पाकिस्तानियों ने भारत छोड़ा, 816 भारतीय लौटे; पहलगाम अटैक के बाद बॉर्डर पर भागम भाग

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। कथित तौर पर हिंदू धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
460 Pakistanis left India
भारत के अल्टीमेटम के बाद पाकिस्तानी अपने मुल्क वापस लौट रहे. | Image: PTI

India-Pakistan: पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते फिर नाजुक दौर में हैं। इस बार आशंकाएं हैं कि पहलगाम में मरे 26 लोगों का बदला भारत पाकिस्तान के ऊपर हमला करके लेगा। पाकिस्तान भी भारत के हमले के खौफ में जी रहा है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर इधर-ऊधर जाने वाले लोगों की लाइनें लगी हैं। वो इसलिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे में हिंदुस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। कथित तौर पर हिंदू धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई थी। मरने वालों में 25 हिंदू नागरिक ही थे। इस कायरता पूर्ण आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने के साथ कई कड़े फैसले लिए। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों को हिंदुस्तान छोड़ने का फैसला भी था। इसके बाद बॉर्डर पर लोग अपने-अपने मुल्क पहुंचने के लिए जुट रहे हैं।

मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध

SAARC वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए बाहर निकलने की समय सीमा 26 अप्रैल को खत्म हो गई, जबकि मेडिकल वीजा पर आने वालों को छोड़कर बाकी के लिए ये रविवार 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं। ऐसे में बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के अपने देश में जाने के लिए वाहनों की कतार लग गई हैं।

अटारी बॉर्डर से 4 दिन में 460 पाकिस्तानियों ने भारत छोड़ा

पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर के जरिए भारत के लोग अपने मुल्क लौट रहे हैं तो पाकिस्तानी भारत छोड़ रहे हैं। रविवार को दोपहर 2 बजे तक 166 पाकिस्तानियों ने भारत छोड़ा है, जबकि 89 भारतीयों ने वतन वापसी की है। बताया जा रहा है कि पिछले 4 दिन में 460 पाकिस्तानी भारत से अपने मुल्क भाग गए हैं। 816 भारतीय नागरिकों ने पाकिस्तान से लौटकर अपने देश में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत के एक्शन पर पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित की नई गीदड़ भभकी

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड