अपडेटेड 28 March 2022 at 21:41 IST
Padma Shri Award: सोनू निगम को पद्म श्री से किया गया सम्मानित; मौके पर बोले-'यह पुरस्कार मां को समर्पित करना चाहता हूं'
फेमस सिंगर सोनू निगम को 28 मार्च को एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- भारत
- 2 min read

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को 28 मार्च को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया। बता दें सिंगर अब तक 10 से अधिक भाषाओं में 4,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड में उनकी ये दिल दीवाना, कल हो ना हो, साथिया जैसे कई फिल्में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा मौजूद थे।
Singer Sonu Nigam, credited with 4,000 songs in 10 languages receives #PadmaShri from #PresidentKovind
— PIB India (@PIB_India) March 28, 2022
#PeoplesPadma #PadmaAwards2022 pic.twitter.com/14uXtvoLga
सोनू निगम ने अपनी मां को पद्मश्री समर्पित किया
इस अवसर पर 48 वर्षीय गायक ने कहा कि यह एक खास दिन है और पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद उन्होंने अपनी मां को याद किया। मौके पर सोनू निगम ने कहा "मुझे एक योग्य उम्मीदवार के रूप में सोचने और मुझे पद्म श्री से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार का आभारी हूं। उन सभी को मेरा दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे चुना और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मेरा नाम सुझाया। मैं अपने मां शोभा निगम और मेरे पिता अगम कुमार निगम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। वास्तव में, मैं यह पुरस्कार अपनी मां को समर्पित करना चाहता हूं। अगर वह आज यहां होती, तो वह बहुत रोती "।
Advertisement
90 के दशक से गाए सुपरहिट गाने
सोनू निगम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 90 के दशक से अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। बता दें टी-सीरीज के एल्बम 'रफी की यादें' से उन्होंने अपने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। इसके बाद सनम बेवफा का उनका गाना 'अच्छा सिला दिया तूने' काफी हिट हुआ जिससे वह रातोंरात स्टार हो गए। इसके बाद वे अब तक कई फिल्मी गानों में अपनी आवाज दे कर लोगों के दिलों में राज करते हैं।
Advertisement
पद्म पुरस्कार 2022
73वें गणतंत्र दिवस से पहले, भारत सरकार ने मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की थी। बता दें असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण' प्रदान किया जाता है; उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' प्रदान किया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 28 March 2022 at 21:37 IST