वर्क स्पेस इंटीरियर फ़िट-आउट में नई ऊंचाइयों को छूता पदम ग्रुप
मुंबई में उनके हेडक्वार्टर के साथ, पदम ग्रुप भारत के 9 से अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुका है।
- भारत
- 2 min read

भारत में वर्क स्पेस इंटीरियर फ़िट-आउट उद्योग में उत्कृष्टता और नवाचार का प्रतीक, पदम ग्रुप (Padam Group) ने अपने अद्वितीय दृष्टिकोण और समर्पित प्रयासों से इस क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। स्थापना के वर्षों से, यह समूह निरंतर अपने उद्देश्यों की ओर अग्रसर रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य हमेशा से उद्योग में सर्वोत्कृष्ट बनना रहा है।
पदमारामजी के नेतृत्व में 1970 में एक छोटे गांव से शुरू हुई इस यात्रा ने, 1992 में कंपनी के औपचारिक रूप में स्थापित होने के बाद नई ऊँचाइयों को छूना शुरू किया। पदमाराम जी के तीन पुत्रों कानाराम जी कुलारिया, शंकरजी कुलारिया,धरम जी कुलारिया ने नई विचारधारा और कठोर परिश्रम के साथ कंपनी की दिशा और गति को नई ऊर्जा प्रदान की। विशेष रूप से, श्री शंकरजी कुलारिया द्वारा कर्मचारियों को दी गई विशेष प्रशिक्षण और गुणवत्ता मानकों पर जोर ने कंपनी को इस क्षेत्र में एक अग्रणी बनने में मदद की।
आज, पदम ग्रुप की फैक्ट्री का प्रसार 1.28 लाख वर्ग फीट के विशाल क्षेत्रफल में है, जहाँ उन्नत उपकरण और तकनीकों के साथ व्यावसायिक स्थानों के लिए उत्कृष्ट इंटीरियर फ़िट-आउट समाधान प्रदान किए जाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता विश्व की अग्रणी कंपनियों के साथ उनके सफल सहयोग से स्पष्ट है।
मुंबई में उनके हेडक्वार्टर के साथ, पदम ग्रुप भारत के 9 से अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुका है। वर्तमान में, श्री शंकर जी कुलारिया जैसे अनुभवी नेतृत्व के तहत, कंपनी अपने कर्मचारियों को एक मजबूत टीम के रूप में देख रही है है,शंकर जी कुलारिया का मानना है कि "किसी भी कंपनी की सफलता उसकी टीम पर निर्भर करती है।" यह दृष्टिकोण पदम ग्रुप को इस उद्योग में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण रहा है।
Advertisement
पदम ग्रुप का ध्यान हमेशा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बनाए रखने पर भी रहा है। उनका मानना है कि "पर्यावरण हमसे है और हम पर्यावरण से" है, जो उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पदम ग्रुप की यात्रा न केवल उद्योग में एक उत्कृष्ट नाम के रूप में है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे समर्पण, नवाचार और टीम वर्क से उच्चतम मानकों को प्राप्त किया जा सकता है।