अपडेटेड 30 April 2024 at 15:30 IST

अमित शाह फेक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेस MLA जिग्नेश मेवानी का PA और AAP कार्यकर्ता अरेस्ट

अहमदाबाद साइबर क्राइम ने कांग्रेस MLA जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला और AAP कार्यकर्ता आर.बी बारिया को अमित शाह का वीडियो एडिट करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Follow : Google News Icon  

Amit Shah Edited Video Case: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो के साथ छेड़खानी करने करने के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद की डीसीपी, साइबर क्राइम डॉ. लवीना सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में साइबर क्राइम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आर.बी बारिया को गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो एडिट कर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को IPC 153, 153A, 171G, 469, 5050 (1)b की धारा में गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच करनी शुरू की थी।

महाराष्ट्र में भी मुकदमा दर्ज

अमित शाह के फेक वीडियो को शेयर करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल और 16 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। ये केस  कथित तौर पर अमित शाह का डीपफेक वीडियो शेयर करने के आरोप में दर्ज किया गया है। डीपफेक वो तकनीक है, जिससे एक वीडियो में छेड़छाड़ कर किसी ऐसे व्यक्ति के चेहरे को उसमें फिट किया जाता है, जो उस वीडियो का हिस्सा ही नहीं होता। इस तकनीक के माध्यम से छेड़छाड़ कर बनाए गए वीडियो में असली और नकली का अंतर बता पाना बहुत मुश्किल होता है।

वीडियो में क्या है?

जिस वीडियो पर बवाल हो रहा है। उसमें अमित शाह अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण अधिकारों को खत्म करने की घोषणा करते हुए नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, अमित शाह का डीपफेक वीडियो बनाया गया, उसे पोस्ट किया गया और इंटरनेट पर साझा किया गया। जिसके पीछे आरोपियों का मकसद केंद्रीय मंत्री को बदनाम करना था।

Advertisement

यहां देखें पूरा वीडियो-

पुलिस को दी शिकायत में बीजेपी ने कहा कि अमित शाह ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह फर्जी है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि मूल वीडियो में अमित शाह तेलंगाना में मुसलमानों के लिए 'असंवैधानिक' आरक्षण को हटाने पर चर्चा की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'गोलाबारी के बीच नागरिकों को सुरक्षित निकाल के लाता है नया भारत, पहले कांग्रेस बचाओ...',बोले PM मोदी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 15:13 IST