पी. जयचंद्रन की भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी: PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पी. जयचंद्रन की भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Image: ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध पार्श्वगायक पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।

जयचंद्रन का 80 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार को केरल के त्रिशूर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पी. जयचंद्रन जी उत्कृष्ट आवाज के धनी थे, जिन्होंने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त किया। विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

Advertisement

जयचंद्रन ने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में 16 हजार से अधिक गीत गाये हैं और प्रेम, लालसा एवं भक्ति भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने वाली भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए उन्हें ‘भाव गायकन’ कहा जाता था।

सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल सरकार के जे. सी. डैनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement

इसके अलावा, उन्होंने पांच बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीता।

फिल्म श्री नारायण गुरु में ‘शिव शंकर शरण सर्व विभो’ की प्रस्तुति के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें: Godrej Properties ने इंदौर में 24 एकड़ जमीन खरीदी, 500 करोड़ रुपये आय की उम्मीद

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड