अपडेटेड 15 October 2025 at 18:46 IST

हम से पहले विश्व का कल्याण हो, हमारा सनातन ऐसी विचारधारा वाला है- RSS सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में संघ के वरिष्ठ विचारक डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने शिरकत की। उन्होंने संघ के प्रेरक मार्गदर्शक के रूप में देश को बताया कि राष्ट्र निर्माण केवल नीति से नहीं, नीति और निष्ठा के संगम से होता है।

Follow : Google News Icon  
डॉ. कृष्ण गोपाल
डॉ. कृष्ण गोपाल | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में संघ के वरिष्ठ विचारक डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने शिरकत की। उन्होंने संघ के प्रेरक मार्गदर्शक के रूप में देश को बताया कि राष्ट्र निर्माण केवल नीति से नहीं, नीति और निष्ठा के संगम से होता है।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। एक शाखा से प्रारंभ हुआ यह RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज अपनी 83,000 शाखाओं के साथ सारे देश में एक मजबूत और प्रभावी संगठन के रूप में खड़ा है। 83,000 शाखाओं के अतिरिक्त एक लगभग 4000 और स्थान ऐसे हैं जहां हमारे कार्यकर्ता सक्रिय हैं। 83,000 ऐसी शाखाएं हैं जो प्रतिदिन लगती हैं और लगभग 30-40 लाख स्वयंसेवक प्रतिदिन अपनी मातृभूमि की उन्नति के लिए अपने देश के सर्वांगीण विकास के लिए देश के एक वैभवशाली भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं।"

'हम से पहले विश्व का कल्याण हो'

RSS सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा, "1000 वर्ष का संघर्ष और पराधीनता ने हमारे स्व के बोध को कम किया है। हम कौन हैं? हम हजारों वर्ष पुराने एक महान राष्ट्र के अंग है। हमारी वह संस्कृति है जो विश्व को कल्याण का मार्ग बताती है। विश्व में कोई भी समाज ऐसा नहीं हो सका, जो सारे विश्व के कल्याण की बात कहता हो। अपने कल्याण से पहले, अपने मंगल से पहले विश्व का मंगल हो। ऐसी हमारी सनातन और महान संस्कृति है। हमारे पास एक बड़ा विशाल साहित्य है। हमारे लोगों ने विज्ञान में काम किया है।"

उन्होंने कहा, "हमारे लोगों ने आर्थिक उन्नति की पराकाष्ठा देखी है। हमारे लोगों ने योग्य राज्यों का संचालन किया है। हमारे लोगों ने विश्व को व्याकरण दिया है। हमारे लोगों ने विश्व को भाषा दी है। हमारे लोगों ने विश्व को वस्त्र पहनना सिखाया। हमारे देश के लोगों ने दुनिया भर से आए हुए लोगों को शिक्षा दी है। हमारे विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण थे। यह स्व का बोध कहीं कम हुआ है। तो अपनी भाषा, अपनी वेशभूषा, अपनी परंपराएं, अपना महान साहित्य, हमारे पूर्वज इन सब पर हम अपना स्वाभिमान और अपना सम्मान हम बना करके रखें। यह बोध स्व का बोध हमारे मन में अंतर तक गहरा रहे। स्वतंत्र भारत से अपेक्षा यह भी है कि प्रत्येक नागरिक अपने नागरिक कर्तव्यों के साथ आगे बढ़े। हर एक को यह ध्यान में रहना चाहिए। मैं स्वतंत्र देश का नागरिक हूं। मेरे कुछ कर्तव्य हैं। हमारा संविधान अधिकार देता है, लेकिन हमारा संविधान कहीं-कहीं कर्तव्य का बोध भी कराता है। हमारे संविधान ने क्या अधिकार दिए और क्या एक नागरिक से कर्तव्य अपेक्षित है। आज इसकी बड़ी आवश्यकता है। आज प्रत्येक बालक से लेकर के वृद्ध तक यह ध्यान में रखने की आवश्यकता है। उसका कर्तव्य क्या है? वो नियमों का पालन करता है कि नहीं करता है?"

Advertisement

'वह कार्य अभी अधूरा'

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा, "जब संविधान निर्माताओं ने संविधान प्रस्तुत किया तो संविधान सभा के अंदर अंतिम भाषण करते हुए मान्यवर डॉ अंबेडकर जी ने कहा राजनीतिक स्वतंत्रता सभी को प्राप्त हुई है। सभी को मताधिकार और चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त तो हुआ है लेकिन यह राजनीतिक स्वतंत्रता आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता में भी बदलनी चाहिए। बंधुओं, वह कार्य अभी अधूरा है। दूरदूर गांव में और अन्य अनेक स्थानों पर यह विषमता का पूरा का पूरा भाव अब चला जाना चाहिए। हमारे स्वयंसेवक इसके लिए प्रयत्नशील हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "दूसरी समस्या हम लोग देख रहे हैं कि हमारे देश में परिवारों के अंदर एक अच्छा संस्कार जो देना चाहिए था, उसका अभाव होने लगा है। हजार वर्षों की पराधीनता भी उसका एक बड़ा कारण हो सकती है, लेकिन परिवार और कुटुंब अपने आप में एक बड़ी शक्ति है और हमारे सनातन संस्कार, जो हिंदू धर्म का संस्कार है, उसकी पहली पाठशाला यह कुटुंब है। परिवार है।"

Advertisement

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन को कामयाब बनाने में हमारे इन पार्टनर्स का अहम योगदान रहा।

Co-Presented By: Reliance Digital- Personalising Technology, and 
Canara Bank: Together We can
Driven by: Mahindra ScorpioN: “The Big Daddy of SUVs”
Prayer Partner: Parimal Bharat Vasi Agarbatti- The Fragrance of India
Associate Partner: Bhutani Infra- Inspired by Innovation
Exchange Partner: National Stock Exchange- Enabling a billion Dreams
Payments Partner: BHIM- Bharat Ka Apna Payments App. Sabse Bharosemand aur Surakshit!

State Partners

Uttar Pradesh Shasan
Maharashtra Government
Chhattisgarh Shasan
Uttarakhand Shasan
Haryana Sarkar
Government of Tripura

Education Partner: Parul University - Vadodara, Gujarat
Beverage Partner: Campa Energy - Energy ka blast, Super fast

ये भी पढ़ेंः चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के 14 उम्मीदवारों की जारी की सूची

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 15 October 2025 at 18:46 IST