ठाणे में अवैध रूप से चल रहे 81 स्कूल को तत्काल बंद करने का आदेश

महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने शहर के 81 स्कूलों को अवैध रूप से संचालित घोषित कर उनके प्रबंधन को तुरंत संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
School students
School students | Image: PTI

Maharashtra: महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने शहर के 81 स्कूलों को अवैध रूप से संचालित घोषित कर उनके प्रबंधन को तुरंत संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है।

टीएमसी के शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को प्रकाशित सूची के अनुसार, इनमें 79 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और दो हिंदी माध्यम के स्कूल शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रसिद्ध व्यापारिक घरानों द्वारा प्रबंधित हैं।

सूची के अनुसार, इनमें से अधिकतर अनाधिकृत स्कूल ठाणे के मुंब्रा और दिवा इलाकों में स्थित हैं। नगर निकाय ने लोगों से अपने बच्चों को इन स्कूलों में दाखिला न करवाने को कहा है। साथ ही, आदेशों का पालन न करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें: UP: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड