लोगों ने बच्चों के नाम रखे, जिंदगी का हिस्‍सा बनाया... Mann Ki Baat में PM मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया बदलते भारत की तस्‍वीर

'मन की बात' के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद के खिलाफ संदेश से की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi Mann Ki Baat
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। | Image: ANI

PM Modi Mann Ki Baat: 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद के खिलाफ संदेश से की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है।

'सेनाओं के पराक्रम ने सिर किया ऊंचा'

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस शुद्धता और सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया वो अद्भुत है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने दुनियाभर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।'

'ऑपरेशन सिंदूर' बदलते भारत की तस्वीर- PM

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है। यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है। तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा कि देश के कई शहरों, गांवों और छोटे-छोटे कस्बों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना और उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े। कितने ही शहरों में सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए। हमने देखा कि चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे। सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाए जा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे पेंटिग्स बना रहे थे जिनमें बड़े संदेश छुपे थे।

Advertisement

'इस ऑपरेशन ने देशवासियों को किया प्रभावित'

उन्होंने कहा कि मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था। वहां बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेंटिंग भेंट की थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार, यूपी के कुशीनगर और भी कई शहरों में उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है।

पीएम मोदी ने की जवानों की तारीफ 

पीएम मोदी ने सेनाओं की तारीफ में कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नॉलोजी की ताकत शामिल थी। उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर्स, टेक्नीशियन समेत हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है।

Advertisement

'‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर दिख रही ऊर्जा’  

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इस अभियान के बाद देशभर में ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा दिख रही है। उन्होंने कहा कि कई बातें मन को छू जाती हैं। एक मां-बाप ने बताया कि अब हम अपने बच्चों के लिए सिर्फ भारत में बने खिलौने ही लेंगे। देश-भक्ति की शुरुआत बचपन से होगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ परिवारों ने शपथ ली है कि हम अपनी अगली छुट्टियां देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएंगे। कई युवाओं ने 'वेड इन इंडिया' का संकल्प लिया है। वो देश में ही शादी करेंगे। किसी ने ये भी कहा है कि 'अब जो भी गिफ्ट देंगे वह किसी भारतीय शिल्पकार के हाथों से बना होगा। 

यह भी पढ़ें: भारत ने रच दिया इतिहास! जापान को पछाड़ बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था; अब हमसे आगे सिर्फ ये 3 देश
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड