अपडेटेड 6 June 2023 at 11:47 IST
OpenAI के CEO जल्द आएंगे भारत, जानें कौन हैं ChatGPT से टेक की दुनिया में तहलका मचाने वाले Sam Altman
OpenAI के सीईओ Sam Altman जल्द ही भारत आने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है।
- भारत
- 2 min read

आज की तारीख में ChatGPT और OpenAI से दुनिया का हर शख्स वाकिफ है। दरअसल OpenAI के सीईओ Sam Altman जल्द ही भारत आने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। इस हफ्ते सैम अल्टमैन 6 देशों की यात्रा करने वाले हैं। इजरायल, जोरदान, कटर, UAE, भारत और दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले हैं।
ऑल्टमैन ने इन 6 देशों की यात्रा के लिए अपना उत्साह जाहिर किया है। हालांकि वो किस तारीख को कौन से देश में होंगे ये अभी साफ नहीं हो पाया है। भारत में भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल जोर-शोर से हो रहा है। ऐसे में ऑल्टमैन का भारत दौरा भी खास माना जा रहा है।
OpenAI के सीईओ Sam Altman शिकागो में जन्में, जिन्होंने Stanford University से साल 2005 में कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। 2009 में उन्होंने एक स्थानीय सोशल नेटवर्किंग कंपनी Loopt को ज्वाइन किया। ओपन एआई ओपरेट करने से पहले वो Y Combinator के प्रेसिडेंट थे। 2013 में वो इस कंपनी में शामिल हुए थे।
2014 में वो रेडिट के सीईओ भी बनें। हालंकि ये मौका उन्हें केवल 8 दिनों के लिए ही मिला था। 2015 में, सैम ऑल्टमैन ने टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, पीटर थिएल और Linkedin के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन के साथ ओपनएआई की स्थापना की।
Advertisement
ChatGPT को टक्कर देगा Google BARD
ChatGPT की चर्चा इन दिनों चारों तरह हो रही है। ये एक आर्टिफिशियल टूल है। अब इसे टक्कर देने के लिए गूगल ने BARD लॉन्च किया है। 10 मई को आयोजित एक इवेंट में इसे लॉन्च किया गया। ये बॉर्ड अब कई नए फीचर्स के साथ इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह AI बेस्ड चैटबॉट है। कंपनी ने इसे ChatGPT को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया। Google BARD को सर्च, फोटोज, लेंस, मैप्स और दूसरे टूल्स के साथ जोड़ा है।
दोनों AI टूल्स से आप कई तरह की जानकारी ले सकते हैं, लेकिन BARD में आपको सटीक जानकारी मिलेगी जबकि चैट जीपीटी का ज्ञान 2021 तक सीमित है। आज हर कोई अपडेटेड और नई जानकारी चाहता है, इसलिए इस मामले में गूगल का नया AI टूल चैट GPT के तुलना में थोड़ा एडवांस है और अब यह भारत समेत 180 देशों में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 June 2023 at 11:47 IST