महाकुम्भ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं: चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाकुम्भ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chandrashekhar Azad
Chandrashekhar Azad | Image: PTI

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाकुम्भ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं।

आजाद ने अपने बयान के बारे में विस्तार से नहीं बताया। प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होगा और इसका 26 फरवरी को समापन होगा।

चन्द्रशेखर आजाद अपने ऊपर हमले के मामले में बृहस्पतिवार को सहारनपुर की एक अदालत में पेश होने के लिए आए थे। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से कहा कि आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ रही है जिन्हें हजारों साल से धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया।

आजाद ने कहा, ‘‘कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। जिन्होंने पाप किए हैं, उन्हें ही जाना चाहिए। लेकिन क्या कोई यह बताता है कि कोई पाप कब करता है?'

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज भी मीडिया, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर तबके के खिलाफ खड़ी नजर आती है।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है। यहां जंगल राज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वह जो चाहते हैं, करते हैं। यहां कब किसकी जान चली जाए, पता नहीं। मुझे भी जान से मारने की कोशिश की गई।’’

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड