Online Food Delivery: Swiggy ने अपने कस्टमर्स को दिया बड़ा झटका, ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
Online Food Delivery: Swiggy ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, स्विगी ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है।
- भारत
- 2 min read

Online Food Delivery: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो यह आपको झटका लग सकता है। दरअसल, स्विगी ने अपना प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दिया है। इसलिए अब अगर आप स्विगी से खाना ऑर्डर करते है्ं, तो आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। स्विगी ने प्लेटफॉर्म फी में 2 रुपए का इजाफा किया है।
बता दें, स्विगी पहले 12 रुपए प्लेटफॉर्म फीस लेता था। हालांकि, अब उसे बढ़ाकर 14 रुपए कर दिया। 2023 से स्विगी ने फूड डिलीवरी पर चार्ज लगाना शुरू किया था। इससे पहले जुलाई 2025 में स्वीगी ने कस्टमर्स के लिए नया सेक्शन लॉन्च करने की बात कही थी।
स्विगी ने लॉन्च किया 99 स्टोर
Swiggy ने कस्टमर्स को लुभाने के लिए 99 स्टोर लॉन्च किया है। इसके तहत अब 99 रुपए में सिंगल मील्स की डिलिवरी की जाती है। यह 175 से ज्यादा शहरों में शुरू हो गया है। इस सेक्शन की सबसे खास बात ये है कि यह इको सेवर मोड में डिलिवरी करेगा। इसका मतलब है कि यह डिलिवरी वातावरण के अनुकूल होगा। जो अक्सर खाना ऑर्डर करे रहते हैं, उनके लिए यह डिलिवरी ऑप्शन फायदेमंद होगा।
Swiggy-Zomato को टक्कर देने आ रहा Rapido Food Delivery
Swiggy और Zomato के बाद अब फूड डिलीवरी ऐप में Rapido एंट्री मारने जा रहा है। बता दें, रेपिडो एक बाइक और टैक्सी सर्विस ऐप है, जो OLa-Uber की तरह लोगों को कैब, ऑटे, बाइक और पार्सल की सर्विस देती है। उसी रेपिडो का अब फूड डिलीवरी में भी एंट्री होने जा रहा है। मेड इन इंडिया रेपिडो की इस एंट्री से स्विगी और जोमेटो की परेशानी बढ़ने वाली है।
Advertisement
बता दें, यह जानकारी दो महीने पहले ही साझा की जा चुकी है। हालांकि, रेपिडो अबतक फू़ड डिलीवरी ऐप लॉन्च नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें: War 2 Day 2: ऋतिक रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर पलटा गेम, दूसरे दिन Coolie को रौंद डाला, तोड़ा बॉलीवुड का ये बड़ा रिकॉर्ड