कर्नाटक के नेताओं के ‘हनीट्रैप’ में फंसने के दावों पर शिवकुमार ने कहा, इस पर कुछ नहीं बोलूंगा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को कहा कि वह उन दावों पर कुछ नहीं बोलेंगे जिनमें कहा गया है कि कर्नाटक के मंत्री और विधायक ‘हनीट्रैप’ रैकेट का शिकार हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deputy Chief Minister of Karnataka DK Shivkumar
Deputy Chief Minister of Karnataka DK Shivkumar | Image: PTI

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को कहा कि वह उन दावों पर कुछ नहीं बोलेंगे जिनमें कहा गया है कि कर्नाटक के मंत्री और विधायक ‘हनीट्रैप’ रैकेट का शिकार हुए हैं। हालिया दिनों में राज्य में यह मुद्दा गहरा गया है। बृहस्पतिवार को विधानसभा में बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने दावा किया कि विभिन्न दलों के 48 विधायकों को ‘हनीट्रैप’ में फंसाया गया है और यह नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख के तौर पर उन्होंने राजन्ना से बात की और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं बता सकता कि उन्होंने मुझसे क्या कहा। मैंने उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा।’’

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड