बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट पर बापू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'His Ideals Motivate Us...': PM Modi Pays Tribute to Mahatma Gandhi on His 77th Death Anniversary
बापू की पुण्यतिथि | Image: DD News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट पर बापू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

Advertisement

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने की प्रेरणा देते हैं। मैं उन सभी वीरों को भी नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।' भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड