चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसा: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 3 ठेकेदार गिरफ्तार

गुरुवार को पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में अब दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले 3 ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Old Delhi Chawri Bazar building collapse contractors arrested
चावड़ी बाजार हादसा: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 ठेकेदारों को दबोचा | Image: ANI

Chawri Bazar building collapse: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार (5 नवंबर)  को तीन मंजिला इमारत गिरने के मामले में अब तक दो इंजीनियरों के निलंबन के बाद अब 3 ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए ठेकेदारों को हरियाणा के फरीदाबाद जिले की तहसील दौज के गांव सिरोही से पकड़ा गया।

गौरतलब है कि गुरुवार (5 नवंबर) सुबह करीब 10:30 AM बजे एक तीन मंजिला अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना अजमेरी गेट के पास गली शहतारा, गली शीश महल में प्रॉपर्टी नंबर 4548 पर हुई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जायजा भी लिया था, जिसके बाद उन्होंने बताया था कि मामले में JE और AE को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

तीनों ठेकेदार BNS की धारा 105 के तहत गिरफ्तार

पकड़े गए ठेकेदारों की पहचान दिल्ली के अजमेरी गेट के रहने वाले सिराज, पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सकूर, निवासी मकान नंबर 4282, गली सितारा। ताजुद्दीन, पुत्र सैमुद्दीन, निवासी मकान नंबर 4409, गली सितारा और फुरकान, पुत्र अब्दुल हफीस, निवासी मकान नंबर 2994, गली नल वाली, शाहगंज चौक के रूप में हुई है। इमारत बनाने का ठेका इन लोगों के पास ही है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी BNS की धारा 105 के तहत की गई है।

JE और AE पहले ही निलंबित

इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थिति का जायजा लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि यहां पर अभी तक 2 मृत लोग बाहर निकाले गए हैं। एक व्यक्ति जो निकला है वो घायल है। अभी जांच में इस इमारत के गिरने के कारण पता चल पाएंगे मगर अभी नगर निगम ने अपने JE और AE को निलंबित किया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement

हादसे में 2 की मौत, पांच घायल

गौरतलब है कि तीन मंजिला अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत हो थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। मृतकों की पहचान किशोरी (40) और संजीत (45) के रूप में हुई है। यह घटना अजमेरी गेट के पास गली शहतारा, गली शीश महल में प्रॉपर्टी नंबर 4548 पर हुई। यह हादसा तब हुआ जब दूसरी और तीसरी मंज़िल पर बिना इजाज़त के किया गया कंस्ट्रक्शन ढह गया, जिससे पूरा स्ट्रक्चर गिर गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियां
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड