मां चामुंडेश्वरी के लिए सोने के रथ का प्रस्ताव पेश करें अधिकारी : सिद्धरमैया का निर्देश

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग को राज्य की अधिष्ठात्री देवी चामुंडेश्वरी के लिए सोने का रथ बनाने का प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया।

Follow : Google News Icon  
Siddaramaiah
Siddaramaiah | Image: PTI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग को राज्य की अधिष्ठात्री देवी चामुंडेश्वरी के लिए सोने का रथ बनाने का प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह निर्देश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश गुलीगौडा के अनुरोध पर जारी किया गया है, जिन्होंने मैसूरु में चामुंडी पहाड़ी पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला था, जिसका इतिहास 12वीं शताब्दी का है।

गुलीगौडा ने कहा था कि तमिलनाडु के कोयंबटूर से आए श्रद्धालुओं द्वारा दान किया गया मौजूदा लकड़ी का रथ समय के साथ खराब हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं ने देवी चामुंडेश्वरी के लिए सोने के रथ का उपयोग करके एक 'रथोत्सव' आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की है। यह प्रस्ताव कुछ समय से विचाराधीन है, जिसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की वित्तीय भागीदारी की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि श्रद्धालु रथ को एक वास्तविकता बनाने के लिए योगदान देने के लिए तैयार हैं। गुलीगौडा ने रथ के पूरा होने के लिए 2025 दशहरा उत्सव की समय सीमा प्रस्तावित की, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति के साथ भव्य शोभायात्रा के लिए तैयार हो।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शिंदे को ही CM बने रहना चाहिए: शिवसेना नेता दे रहे 'बिहार मॉडल' का हवाला

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड