अपडेटेड 5 May 2023 at 20:17 IST

Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का किया दौरा, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मयूरभंज में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस दौरान जंगल सफाई का लुत्फ भी उठाया।

Follow : Google News Icon  
President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu | Image: self

President Draupadi Murmu Odisha Visit:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मयूरभंज में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस दौरान जंगल सफाई का लुत्फ भी उठाया। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय ओडिशा के दौरे पर हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने मयूरभंज दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि देने के साथ की। राष्ट्रपति मुर्मू संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के खोजकर्ता पंडित रघुनाथ मुर्मू की जन्मस्थली दंडबोश गांव पहुंची और उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल जनजाति से हैं। पिछले साल राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाली ओडिशा सरकार ने पंडित रघुनाथ मुर्मू स्मारक के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की।

सिमलीपाल में भारत के राष्ट्रपति की पहली यात्रा

राष्ट्रपति मुर्मू पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति चुने जाने के लगभग 10 महीने बाद पहली बार अपने गृहनगर आई हैं। सिमलीपाल की उनकी यात्रा भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है।

Advertisement

सिमलीपाल नेशनल पार्क के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनका मुख्य क्षेत्र में स्थित चहला के दौरे का कार्यक्रम है, जहां उन्हें स्थानीय आदिवासी भोजन परोसा जाएगा और फिर वह भ्रमण के दौरान हिरण, सांभर और हाथियों को देखेंगी।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की पेरिस यात्रा पर फ्रांस राष्ट्रपति ने हिंदी में किया ट्वीट, कहा- 'अतिथि के रूप में आपका...'

Advertisement

रॉयल बंगाल टाइगर आवास है सिमलीपाल नेशनल पार्क

राष्ट्रीय उद्यान 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और यह रॉयल बंगाल टाइगर और एशियाई हाथी का आवास है। राष्ट्रपति ने बरेहीपानी और जोरांडा में झरनों का आनंद उठाया। 399 मीटर ऊंचा बरेहीपानी भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वाटरफॉल है, जबकि जोरांडा 150 मीटर ऊंचा है।

(इनपुट पीटीआई-भाषा के साथ)

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन को अमेरिका से मिलेगा घातक हाइड्रा-70 रॉकेट समेत 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 5 May 2023 at 20:14 IST