27 साल की सिंगर रुकसाना बानो की मौत, क्‍या दूसरे गायक ने शूटिंग के वक्‍त सेट पर जूस में दिया जहर?

म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक बुरी खबर आई है। जानीमानी संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है। वो बीते 15 दिनों ने AIIMS भुवनेश्वर में एडमिट थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Singer Ruksana Bano Dies
Singer Ruksana Bano Dies | Image: Instaggram

Singer Ruksana Bano Dies: म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक बुरी खबर आई है। जानीमानी संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है। वो बीते 15 दिनों ने AIIMS भुवनेश्वर में एडमिट थीं। बीते बुधवार (18  सितंबर) को सिंगर ने अंतिम सांस ली। रुकसाना की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं।

27 वर्षीय रुकसाना के परिजनों ने ओडिशा के ही एक सिंगर पर उन्‍हें जहर देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पश्चिमी ओडिशा के एक कॉम्पिटीटर सिंगर ने उन्हें जहर दिया है। हालांकि, उन्होंने कलाकार की पहचान उजागर नहीं की है। वहीं AIIMS की तरफ से भी मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है।

जूस में जहर मिलाकर देने का आरोप

परिजनों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले बोलनगीर में शूटिंग के दौरान जूस पीने के बाद रुखसाना बीमार पड़ गईं। उन्हें 27 अगस्त को भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

सिंगर की बहन रूबी बानो ने बताया कि  प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बोलनगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एम्स भुवनेश्वर लाया गया। 
रुखसाना की मां ने भी इसी तरह के दावे करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मां का दावा है कि रुकसाना को जान-बूझकर मारा गया है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

डॉक्‍टरों ने क्या कहा

Advertisement

डॉक्टरों की मानें तो रुकसाना Scrub Typhus नामक बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन अभी उनकी मौत होने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि रुकसाना अभी सिर्फ 27 साल की ही थी। इतनी छोटी उम्र में सिंगर के निधन से न सिर्फ इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है, बल्कि परिवार भी बेहाल है। 

इसे भी पढ़ें- रामभक्‍तों से महाछल! तिरुपति से अयोध्या आए थे 1 लाख लड्डू, क्‍या उनमें भी थी जानवरों की चर्बी?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड