ओडिशा: आरएसएस प्रमुख के काफिले के सामने प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई के आठ कार्यकर्ता हिरासत में

ओडिशा पुलिस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन करने को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RSS Chief Mohan Bhagwat
RSS Chief Mohan Bhagwat | Image: PTI/File

ओडिशा पुलिस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन करने को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना मंचेश्वर इलाके में उस समय हुई, जब भागवत एक बैठक में भाग लेने जा रहे थे। कांग्रेस की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस प्रमुख को काले झंडे दिखाने का भी प्रयास किया।

एनएसयूआई के ओडिशा इकाई के अध्यक्ष उदित नारायण प्रधान के नेतृत्व में इसके कार्यकर्ता भागवत द्वारा भारत की स्वतंत्रता पर की गई हालिया टिप्पणी का विरोध कर रहे थे और उनसे माफी की मांग कर रहे थे।

राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भागवत ने कहा था कि इस दिन को ‘‘प्रतिष्ठा द्वादशी’’ के रूप में मनाया जाना चाहिए, जो सदियों के विदेशी आक्रमणों के बाद भारत की ‘‘सच्ची स्वतंत्रता’’ की स्थापना का प्रतीक है।

पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह ने बताया कि पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में एनएसयूआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: फैंस के लिए खुशखबरी, चौथे टी20 मुकाबले से पहले ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ फिट

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड