Odisha 10th Board Result 2025: थोड़ी देर में जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक...

इस साल 5.22 लाख से ज्यादा छात्रों ने ओडिशा 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 के बीच कराया गया था।

Follow : Google News Icon  
Odisha Class 10 Result 2025
Odisha Class 10 Result 2025 | Image: File Photo/AI

Odisha 10th Board Result: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने को है। अब से थोड़ी देर में ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा आज (2 मई) शाम 4 बजे 10वीं के परिणाम जारी करेगा। एग्जाम देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख पाएंगे।

इस साल 5.22 लाख से ज्यादा छात्रों ने ओडिशा 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 के बीच कराया गया था।

शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा ने पहले ही एक नोटिस जारी करते हुए आज रिजल्ट जारी होने की जानकारी दे दी। नोटिस में कहा कि मध्यमा परीक्षा 2025, राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 (प्रथम), और वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एएचएससी) के परिणाम आज जारी होंगे। इसमें बताया गया कि ओडिशा मैट्रिक के रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, शाम 6 बजे से वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर भी नतीजे देखे जा सकेंगे।

अगर आपने भी ओडिशा 10वीं बोर्ड का एग्जाम दिया है और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो वो कुछ ही घंटों में खत्म होने को है। एक बार नतीजे जारी होने के बाद कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इससे पहले रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर जरूर अपने पास रख लें।

Advertisement

इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट

  • ओडिशा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइटbseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर जाना होगा। 
  • यहां आपको "Annual Examination Result 2025" लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आएगा, जहां BSE Odisha Result 2025 रोल नंबर और जन्म तिथि (dd/mm/yyyy) जैसी जानकारी देनी होगी। 
  • आपके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। 
  • यह मार्कशीट प्रोविजनल है। छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

SMS के जरिए भी देख सकते हैं परिणाम

लिंक के अलावा फोन के जरिए SMS से भी छात्रों को अपना परिणाम देखने का ऑप्शन मिलता है। इसके लिए छात्र को OR10<रोल नंबर> प्रारूप में एक मैसेज टाइप करके और इसे 5676750 पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें: Karnataka 10th Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; यहां ऐसे करें चेक

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड