ODISHA: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी गरीब लड़की, इलाज के लिए 5 लाख रुपए और PMAY के तहत घर भी मिला

माझी ने बताया कि लड़की जीरोडर्मा रोग से पीड़ित है, जो एक आनुवंशिक विकार है तथा इसके कारण पराबैंगनी प्रकाश के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता उत्पन्न होती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी गरीब लड़की, इलाज के लिए 5 लाख रुपए और PMAY के तहत घर भी मिला | Image: PTI

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित लड़की के इलाज के लिए पांच लाख रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत उसके परिवार के लिए एक घर मंजूर किया। माझी ने यहां शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में इस सहायता की मौके पर ही मंजूरी दी।

सीएम मोहन चरण मांझी ने बौध के जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से पांच लाख रुपये देने को कहा तथा पंचायती राज और पेयजल विभाग को प्रत्यूषा गिरि के परिवार को एक मकान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

माझी ने बताया कि लड़की जीरोडर्मा रोग से पीड़ित है, जो एक आनुवंशिक विकार है तथा इसके कारण पराबैंगनी प्रकाश के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता उत्पन्न होती है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने मौके पर ही पांच लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं और बौध के जिला कलेक्टर को उसके परिवार को पीएमएवाई के तहत आवास मुहैया कराने को कहा है।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि लड़की को पिछले महीने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका मुफ्त इलाज किया गया। हालांकि, बीमारी के लिए नियमित उपचार की आवश्यकता होती है और उसका परिवार खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है।

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड