अपडेटेड 24 November 2024 at 23:23 IST

Odisha: बेरहामपुर में स्थापित होगी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की प्रतिमा, इतनी होगी लंबाई-चौड़ाई

ओडिशा के गंजाम जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी | Image: social media

Statue Of Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee: ओडिशा के गंजाम जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा विधायक के अनिल कुमार ने बेरहामपुर के रामलिंगम पार्क में परियोजना की आधारशिला रखी।

प्रतिमा की कुल ऊंचाई 17 फुट होगी, जबकि इसका आधार 6.5 फुट होगा। कुमार ने कहा कि प्रतिमा के लिए करीब 20 लाख रुपये की जरूरत होगी और इसे उनके स्थानीय क्षेत्र विकास (एलएडी) कोष से खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण करने की योजना बना रहे हैं।' 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Sambhal में मस्जिद सर्वेक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, तीन की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 23:23 IST