अपडेटेड 10 October 2023 at 10:33 IST

October Panchak 2023: अक्टूबर की इस तारीख से लग रहा है पंचक, भूलकर भी न करें शुभ काम

हिन्दू धर्म में पंचक के दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करने वर्जित माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं अक्टूबर में यह किस दिन से लग रहा है। 

Follow : Google News Icon  
Panchak Kab Hai 2023

image- freepik
Panchak Kab Hai 2023 image- freepik | Image: self

Panchak Kab Hai 2023: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ और मांगलिक काम करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है, क्योंकि हर महीने कई ऐसे ग्रह नक्षत्र बनते हैं जिनमें शुभ कामों को करना वर्जित माना जाता है। इसी में पंचक भी शामिल है। इस दौरान कोई भी मांगलिक काम नहीं करने चाहिए क्योंकि ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं अक्टूबर महीने में कब लग रहा है पंचक काल और इसका महत्व क्या है? साथ ही इस दौरान कुछ कामों को करना वर्जित माना गया है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या होता है पंचक काल?
  • कितने दिन का होता है पंचक?
  • पंचक में क्यों नहीं किया जाता शुभ काम?
  • अक्टूबर में कब से शुरू हो रहा है पंचक?
  • पंचक में कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?

क्या होता है पंचक काल?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पांच नक्षत्रों की कालावधि पंचक कहलाती है। चंद्र ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण काल पंचक होता है। मान्यता है कि इस दौरान होने वाले अशुभ कामों का पांच बार दोहराव होता है।

कितने दिन का होता है पंचक?

हर महीने में पंचक काल लगता है। जो पांच दिनों तक चलता है। ऐसे में साल के हर महीने के 5 दिन अशुभ माने जाते हैं। 

Advertisement

पंचक में क्यों नहीं किया जाता शुभ काम?

ज्‍योतिष शास्त्र के मुताबिक पंचक एक बेहद अशुभफलदायक योग होता है, जिसकी वजह से इस योग में किए गए किसी भी कार्य का फल अशुभ होता है। मान्‍यताओं के अनुसार, अगर किसी के घर में किसी व्यक्ति की मृत्‍यु पंचक काल में होती है तो फिर उसके बाद कुल में 5 लोगों के मरने की आशंका बनी रहती है। 

अक्टूबर में कब से शुरू हो रहा है पंचक?

अक्टूबर माह में पंचक की शुरुआत 24 अक्टूबर मंगलवार की सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर हो जाएगी। जिसका समापन 28 अक्टूबर शनिवार की सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। इन पांच दिनों के दौरान किसी भी शुभ काम को करना वर्जित माना जाता है। 

Advertisement

भूलकर भी न करें ये काम

यात्रा की दिशा का रखें ध्यान
पंचक के दौरान भूलकर भी दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

शुभ काम न करें
विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ पंचक काल के दौरान बिल्कुल न करें। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है। 

घर से जुड़ा न करें ये काम
पंचक के दौरान नए घर के छत की ढलाई नहीं करवानी चाहिए। ऐसा करना व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें... Navratri 2023: क्या आपके घर में भी रखीं हैं ये चीजें? नवरात्रि से पहले निकाल दें, नहीं तो मां अंबे हो सकती हैं नाराज! 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में जरूर शामिल करें गेहूं का दलिया, मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 October 2023 at 10:29 IST