वेस्‍टर्न यूपी की बदलेगी जीवनशैली, मुजफ्फरनगर में नुमैक्स ला रहा अत्याधुनिक टाउनशिप

इस प्रोजेक्ट में 2000 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे निवासियों को अल्ट्रा-लग्ज़री सुविधाएं मिलेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
town
town | Image: Pixabay

रियल एस्टेट के प्रतिष्ठित समूह नुमैक्स ग्रुप ने अपने प्रबंध निदेशक सुनील गोयल के नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर में एक नई और अत्याधुनिक टाउनशिप की शुरुआत की है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास स्थित यह 100 एकड़ में फैला एक विशाल प्रोजेक्ट है। जानकारों के अनुसार, यह वेस्टर्न यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप होगी, जो यहां के लोगों को आधुनिक जीवनशैली का बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगी।

इस प्रोजेक्ट में 2000 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे निवासियों को अल्ट्रा-लग्ज़री सुविधाएं मिलेंगी। यह टाउनशिप बेहतरीन कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ स्पोर्ट्स, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक विकास के लिए भी श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

विश्वस्तरीय सुविधाएं जो बदलेंगी जीवनशैली

  • स्पोर्ट्स क्लब
  • लॉन टेनिस, स्क्वॉश, बिलियर्ड्स, जिम
  • बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्केटिंग रिंक
  • थिएटर, जॉगिंग ट्रैक, खूबसूरत गार्डन
  • गेमिंग ज़ोन और बच्चों के खेलने के लिए विशेष क्षेत्र

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं

इस टाउनशिप में केआर मंगलम स्कूल की स्थापना की जाएगी, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नर्सिंग होम और अस्पताल भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे निवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

Advertisement

परियोजना को मिली आधिकारिक मंजूरी

इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए, सुनील गोयल ने कहा: "मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने पहले ही MDA लाइसेंस, CLU और DPR की मंजूरी प्राप्त कर ली है। यह प्रोजेक्ट वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के लोगों की जीवनशैली में एक बड़ा बदलाव लाएगा। मैं यहां के लोगों को ऐसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो इस क्षेत्र ने पहले कभी नहीं देखी।"

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड