NTA ने सुधारी गलती, NEET री-एग्‍जाम के लिए छात्र को दिया था अबू धाबी सेंटर; अब बोला- नागपुर में ही अलॉट करेंगे सेंटर

नीट की परीक्षा दे रहे एक छात्र को परीक्षा का सेंटर अबू धाबी में मिला है, जिससे वो और उसका परिवार बेहद चिंतित हो गया। हालांकि अब इस गड़बड़ी पर एनटीए की सफाई आई है। एनटीए ने कहा कि कुछ घंटों में छात्र को नागपुर में एक सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
After NEET UG 2026 Paper Leak Shocker, Nagpur Student Told To Write Exam In Abu Dhabi! Admit Card Blunder Stuns Aspirant
After NEET UG 2026 Paper Leak Shocker, Nagpur Student Told To Write Exam In Abu Dhabi! Admit Card Blunder Stuns Aspirant | Image: Republic

NEET UG Re-Exam: पेपर लीक की बड़ी घटना के बाद देशभर में एक बार फिर 21 जून को नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 22 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षा से ठीक पहले अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं और इसी बीच एनटीए (NTA) की एक और बड़ी चूक सामने आई है।

दरअसल, नए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद को नागपुर की जगह दुबई के अबू धाबी में परीक्षा सेंटर दे दिया गया। छात्र ने चिंतित होकर कहा कि उनके पास पासपोर्ट भी नहीं है, जिससे वह परीक्षा सेंटर पहुंच सकें। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एनटीए ने सफाई देते हुए कहा है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। जरूरी जांच-पड़ताल के बाद अगले कुछ घंटों में छात्र को नागपुर में ही एक नया सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने NTA पर कसा तंज

इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'नागपुर का एक बच्चा एक महीने से नीट-एग्जाम की तैयारी कर रहा था। कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला- अबू धाबी। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक्तत बचा है। वो रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है- क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?'

'NTA बच्चों के सब्र का इम्तिहान ले रहा'

उन्होंने आगे सवाल दागते हुए लिखा, 'आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता के सिर्फ सब्र का इम्तिहान ले रही है। जो सिस्टम एक बच्चे को अपने ही शहर में एक सेंटर नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है- उसे परीक्षा करवाने का कोई हक नहीं।'

Advertisement

राहुल गांधी ने लिखा, 'कोटा में मैंने यही कहा था, यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।' वह कहते हैं कि बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, जिम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।'

क्या है पूरा मामला?

नीट के री-एग्जाम से पहले नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। परीक्षा को सिर्फ एक दिन का समय रह गया है। नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद को दुबई के अबू धाबी में परीक्षा सेंटर अलॉट कर दिया गया था, जिससे छात्र बुरी तरह परेशान हो गया।

Advertisement

नीट की परीक्षा दे रहे छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद के पिता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'कल शाम 4 बजे जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया गया, तो पता चला कि सेंटर अबू धाबी का एक स्कूल है। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई ऑप्शन नहीं चुना था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। जब हमने मेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।'

उन्होंने आगे बताया, 'हमने ऑप्शन के तौर पर 3 जिले चुने थे, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर को सेंटर बनाया जाए क्योंकि वह सदमे में है। किसी दूसरे जिले में जाने का समय नहीं है। कल वह बहुत रोया और परीक्षा भी नहीं देना चाहता था। लेकिन उसकी मां ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वह मान जाता है, तो परीक्षा देगा।'

यह भी पढ़ें: 'चेहरा उतरा और आत्मविश्वास शून्य क्यों था...', अखिलेश यादव ने CM योगी के अयोध्या में दिए भाषण पर किया प्रहार, बोले- बयान कम, धमकी ज्यादा लगी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड