LIVE BLOG

कोलकाता रेपकांड को लेकर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, कई अधिकारियों के इस्तीफे की हुई मांग

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक फिर अपने बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन राहुल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। अब उनके बयान से भारत में सियासी बवाल तय माना जा रहा है। वहीं, NSA अजीत डोभाल मंगलवार को मास्को दौरे पर रवाना हो सकते हैं। तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें..

Follow : Google News Icon  
Protests in Kolkata
कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन | Image: PTI

जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया, कोलकाता पुलिस आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के इस्तीफे की मांग की।


लालबागचा राजा के पास पहुंचे MNS प्रमुख राज ठाकरे

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने गणेश उत्सव के अवसर पर लालबागचा राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
 


Advertisement

US में राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उषा शिवकुमार ने वाशिंगटन में लोकसभा नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।


38 साल की महिला ने कांस्टेबल पर रेप का लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि शाहदरा के ज्योति नगर में 38 वर्षीय महिला ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Advertisement

हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए।


दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत 257 परियोजनाओं को बढ़ाया गया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि आज दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत 257 परियोजनाओं को आगे बढ़ाया और लॉन्च किया गया है... इसके साथ ही ड्रोन दीदी कार्यक्रम भी लॉन्च किया गया है, यह बहुत खुशी की बात है कि ड्रोन दीदी कार्यक्रम से महिलाएं जुड़ रही हैं। इसके लिए करीब 126 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और उन्हें प्रशिक्षण के बाद ड्रोन पायलट का लाइसेंस दिया जाएगा, प्रशिक्षण में एक महिला पर 25,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली के जिन गांवों का राजधानी के तौर पर विकास होना चाहिए था, वे वैसे नहीं हैं और आज उनमें बुनियादी सुविधाएं देने की जरूरत है। गांवों में सड़कें बनाई जा रही हैं, पौधारोपण किया जा रहा है, जन सुविधाओं के कार्यक्रम हो रहे हैं, सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं, स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। मेरी कोशिश है कि नवंबर तक ये सारे काम पूरे हो जाएं..."


SEMICON इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल 11 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे मैं SEMICON इंडिया 2024 का उद्घाटन करूंगा। भारत सेमीकंडक्टर के लिए दुनिया में एक केंद्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, सेमीकॉन इंडिया इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है। इस वर्ष का विषय 'सेमीकंडक्टर भविष्य को आकार देना' है।"


राहुल जिम्मेदारी मिलने के बाद भी गैर जिम्मेदाराना बयान देंगे: अनुराग ठाकुर

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सिख समुदाय पर दिए गए बयान पर भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "देश और विदेश में राहुल गांधी की गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी स्पष्ट तौर पर दिखाती है कि आज भी वे जिम्मेदारी मिलने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना बयान देंगे। वे सुर्खियों में बने रहने के लिए अफवाहें फैलाने, झूठ बोलने का काम करेंगे... राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करना चाहते हैं, देश में गुरू नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व PM मोदी ने बहुत धूम-धाम से मनवाया, साहबज़ादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में पूरा देश मना रहा है।"


राहुल गांधी के बचाव में क्या बोले कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल?

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा के हमले पर कहा, "उनके(भाजपा) पास सिर्फ एक ही एजेंडा है कि राहुल को निशाना बनाना, लेकिन पूरा देश राहुल गांधी के साथ है। उन्हें जो करना है करने दें, पूरा देश भाजपा और उनके नेताओं को जानता है। राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह का दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने से पहले भाजपा को समझना चाहिए कि भारत के लोग इस तर्क को नहीं मान रहे हैं।"


विपक्ष गंभीर नहीं है, उन्हें गंभीर होना चाहिए: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून सत्र सबसे लंबा चला है। विपक्ष की मांग पर एक दिन और बढ़ाया है... मुझे लगता है कि विपक्ष गंभीर नहीं है। विपक्ष को गंभीर होना चाहिए। वित्तीय कुप्रबंधन पर चर्चा वो लाना चाहते हैं, चर्चा हुई बातचीत हुई। जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोल रहे थे तब विपक्ष के 7-8 लोग ही बैठे थे। उनका समर्थन करने वाले भी पूरे लोग नहीं थे। जिस प्रकार का वित्तीय कुप्रबंधन उनकी सरकार में हुआ है हमने वो बताया। जिस राज्य में 2017-18 में राजस्व घाटा अनुदान 10-11 हजार तक मिलती रही उस राज्य में अगले साल हमें राजस्व घाटा अनुदान 3 हजार मिलने वाली है।"


मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने चल रहे अभियान का किया निरीक्षण

बहराइच में मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने भेड़ियों की तलाश के लिए चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "6 में से 5 भेड़ियों को हमने पकड़ लिया है, एक बचा है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पेट्रोलिंग टीम पेट्रोलिंग कर रही है, जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है... लोगों से यही अनुरोध है कि दरवाज़े बंद करके रहें, रात में बाहर न निकलें और बंद कमरे में सोएं।"


J&K : BJP उम्मीदवार रणबीर सिंह पठानिया में दाखिल किया नामांकन

जम्मू-कश्मीर के रामनगर के पूर्व विधायक और भाजपा उम्मीदवार रणबीर सिंह पठानिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उधमपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा, "सबका साथ-सबका प्रयास और सबके विश्वास के साथ जम्मू-कश्मीर और खासकर उधमपुर में एक नई सुबह होगी।"


11-12 सितंबर को मणिपुर के सभी कॉलेज रहेंगे बंद

मणिपुर में तनावपूर्ण स्थिति के बीच सरकार ने सभी सरकारी और निजी कॉलेज 11-12 सितंबर को बंद रहेंगे। 


CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक की।


सुशील कुमार शिंदे के बयान पर क्या बोले अनुराग ठाकुर?

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "इस बयान से पता चलता है कि कांग्रेस की सरकार के समय जम्मू-कश्मीर के हालात कैसे थे। यहां आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजों का बोल-बाला था। 45 हजार लोगों की जाने जा चुकी थी। लाल चौक पर देश के तत्कालीन गृह मंत्री जाने से घबराते थे तो सोचा जा सकता है कि वहां क्या हाल होगा। आज लाल चौक पर कोई भी व्यक्ति जा सकता है। तिरंगा फहराता है। हर तरफ सुख और शांति है वहां पर विकास हुआ है।  कांग्रेस आफत लाती थी हम राहत लाते हैं। कांग्रेस आज भी अलगाववाद, पत्थरबाज और आतंकवाद का समर्थन NC के साथ मिलकर करती है, हम आज भी आतंकवादियों को जड़ से कुचलने की बात करते हैं।"


CM साहा ने दुर्गा पूजा के बजट में कटौती का किया आग्रह

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दुर्गा पूजा आयोजकों से अनुरोध किया कि वे इस वर्ष उत्सव के बजट में कटौती करें और बाढ़ पीड़ितों के लिए सामाजिक कार्य करने के लिए आगे आएं।


भारत में आरक्षण तब खत्म होगा जब नीचे से लोग ऊपर आएंगे: रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में कहा, "मुझे लगता है कि भारत में आरक्षण तब खत्म होगा जब नीचे से लोग ऊपर आएंगे, यहां सभी को सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय भी मिलना चाहिए। जब ​​राहुल गांधी भारत से बाहर जाते हैं, तो वह भारत के खिलाफ बात करते हैं... वहां जाकर आरक्षण के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है... संविधान खतरे में नहीं है... जब तक प्रधानमंत्री मोदी और हम जिंदा हैं, संविधान को कोई खतरा नहीं है..."


भाजपा साजिश करके अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराती है: आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा भारत के राष्ट्रपति को लिखे पत्र पर कहा, "भाजपा का एक ही काम है- चुनी हुई सरकारें गिराना। जहां भी भाजपा जीत नहीं पाती, वहां वो विधायकों को खरीदकर पिछले दरवाजे से सरकार बनाने की कोशिश करती है। वे AAP के विधायकों को खरीदकर सरकार नहीं गिरा पाए। इसलिए अब उन्होंने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश शुरू कर दी है लेकिन मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता सब देख रही है। लोग जानते हैं कि अगर कोई उनके लिए काम करता है, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं... अगर भाजपा साजिश करके अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराती है, तो आने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता उन्हें इसका करारा जवाब देगी...अगर राष्ट्रपति शासन होगा, तो भाजपा अगली बार शून्य सीटें जीतेगी..."


लड़कियां मुझे प्रेरणास्रोत मान रही हैं: विनेश फोगाट

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "हम मेहनत कर रहे हैं, सबका लड़ने का अधिकार है। हमें अपनी ईमानदारी और सच्चाई पर विश्वास है कि लोग हमारा साथ देंगे... मैं लोगों के बीच में हूं, मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि लड़कियां मुझे प्रेरणास्रोत मान रही हैं। आज मैं कॉलेज की लड़कियों से मिली... बहुत सी चीजें हैं जो हमें करनी हैं। हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो उन्हें वह सब नहीं सहने दिया जाएगा जो हमें सहना पड़ा।"


जब भी सच बोला जाता है तो भाजपा को इससे तकलीफ पहुंचती है: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "सच बोला जा रहा है। जब भी सच बोला जाता है तो भाजपा को इससे तकलीफ पहुंचती है। मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं से पूछना चाहती हूं कि क्या उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी नहीं है? महिलाएं असुरक्षित नहीं हैं? अग्निवीरों के लिए क्या व्यवस्था है?... पूरी दुनिया जानती है कि आज उत्तर प्रदेश और देश में बेरोजगारी है। सच बोलने में कोई जगह नहीं देखी जाती है, सच सच होता है।"


सीएम नीतीश कुमार पर RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान

सीएम नीतीश कुमार पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में इतना अपराध बढ़ गया है, दिनदहाड़े गोली मार दी जा रही है और घर में घुसकर गोली मार दी जा रही है...बिहार में भ्रष्टाचार चल रहा है..तरह-तरह की बाते हैं लेकिन मुख्यमंत्री जी चुप हैं वो हर मुद्दे पर चुप रहते हैं."


राहुल गांधी का US जाने का मकसद भारत को बदनाम करना है: CM हिमंता

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “राहुल गांधी का अमेरिका जाने का मकसद है भारत को बदनाम करना है। जो व्यक्ति विदेश में भारत के खिलाफ बोल सकता है उस व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है।”


मुंबई के लिए रवाना हुए लालू यादव

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव की यात्रा आज से शुरू हुई है। वे हर जगह जाएंगे।” वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'फिर से RJD के साथ नहीं जाएंगे' वाले बयान के बारे में पूछा जाने पर उन्होंने कहा, “ठीक है...”


कालिंदी एक्सप्रेस डिरेल मामला का जल्द होगा पर्दाफाश- एडीजी रेलवे

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश का मामला। एडीजी रेलवे प्रकाश डी निरीक्षण करने घटनास्थल पहुंचे। एडीजी प्रकाश डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ लोगों को हम लोगों ने चिन्हित किया है।  बहुत ही जल्द इसमें कार्रवाई होगी। बहुत ही गंभीर घटना है, गंभीरता से लिया है। बहुत ही जल्द साज़िश का पर्दाफाश होगा। 


निराश राहुल गांधी अपनी हताशा विदेश में निकाल रहे हैं-शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अब वह (राहुल गांधी) न सिर्फ सरकार बल्कि चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं। दूसरे देश में जाकर अपने ही देश की आलोचना करना - यह किसी देशभक्त का कार्य नहीं हो सकता। लगातार हार से हताश और निराश राहुल गांधी अपनी हताशा विदेश में निकाल रहे हैं। वह विपक्ष के नेता हैं। विपक्ष के नेता की भी जवाबदेही बनती है...उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, लेकिन वह भारत से नहीं जुड़े...वह अब चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं...''


साइबर सुरक्षा के बिना देश का विकास इस समय असंभव है-शाह

अमित शाह ने कहा कि  हम सभी जानते हैं कि साइबर सुरक्षा के बिना देश का विकास इस समय असंभव है। तकनीक मानव जीवन के लिए आर्शीवाद साबित होती है। तकनीक का बहुत बड़ा उपयोग हो रहा है...लेकिन इसके साथ तकनीक से कई सारे खतरे भी आज हो रहे हैं इसलिए साइबर सुरक्षा सिर्फ डिजिटिल तक सीमित नहीं यह राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम पहलू बन गया है जिसके बिना हमारी राष्ट्र की सुरक्षा करना असंभव है इसलिए I4C जैसे प्लेटफॉर्म इसमें बहुत बड़ा योगदान देंगे।


अमित शाह I4C के पहले स्थापना दिवस समारोह शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के पहले स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "I4C की जब स्थापना की गई थी तो इसकी शुरुआत  एक विचार के आधार पर की गई..और आज पीछे मुड़कर देखते हैं तो 2015 से लेकर 2024 तक की यात्रा विचार पहल में परिवर्तित हुई। आज यह साइबर सुरक्षा में बहुत बड़ा स्तंभ बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।


अज्ञानी अपने ज्ञान का प्रदर्शन ज्यादा करते हैं-गिरिराज सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "..जो कांग्रेस आजादी के बाद से तुष्टीकरण राजनीति, सिखों का कत्लेआम किया और वे आज पाठ पढ़ा रहे है। मेरा यहां कहावत है कि जो अज्ञानी ज्यादा होते हैं वह अपने ज्ञान का प्रदर्शन ज्यादा करते हैं यही राहुल गांधी भी हैं...जो तीसरी बार चुनाव में 99 सीट पार नहीं कर पाए वो 300 सीट की बात कह रहे थे तो वह अब कहां गया। इनके प्रश्नों का जवाब देने का मतलब 'बिलो द बेल्ट' अपने आपको से जाना है। "


भारत का अपमान करके राहुल देश को शर्मसार कर रहे हैं-जगदम्बिका पाल

वाशिंगटन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता जगदम्बिका पाल ने कहा, "दुनिया में एक गैर जिम्मेदार नेता होंगे जो दुनिया में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं... आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर आई है... भारत के बाहर जाकर भारत का अपमान करके आप देश को शर्मसार कर रहे हैं।"


राहुल लोकतंत्र की परंपरा का पालन नहीं कर रहे हैं- जयवीर सिंह

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "लोकतंत्र में हमेशा एक परंपरा रही है कि देश के अंदर हम राजनीतिक कारणों से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते है लेकिन देश के बाहर चाहे विपक्ष का नेता हो या पक्ष का उनके द्वारा सिर्फ देश की आवाज उठाने का काम होता है..लेकिन राहुल गांधी इस नियम को तोड़ रहे हैं तो मैं समझता हूं कि यह राष्ट्रहित में नहीं है.."


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दाखिल करेंगे नामांकन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कहा, "...मैं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई-शुभकामनाएं देता हूं। लाडवा की जनता को प्रणाम करता हूं। लाडवा के लोगों का आशीर्वाद अतुल्य है, उनका धन्यवाद करता हूं..."


राहुल गांधी देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं-शिवराज सिंह चौहान

वाशिंगटन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राहुल जी नेता प्रतिपक्ष हैं, नेता प्रतिपक्ष का पद जिम्मेदारी का पद है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं जब अटल बिहारी जी नेता प्रतिपक्ष थे तब कई मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व अटल जी करते थे। देश के बाहर कभी भी विपक्ष के नेताओं ने देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की... वे(राहुल गांधी) विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लगे हैं, देश बाहर कांग्रेस और भाजपा नहीं होती, देश के बाहर भारत होता। लगातार राहुल गांधी देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और देश की छवि खराब करना देशद्रोह के अंतर्गत ही आता है..."


मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत भाषाओं, परंपराओं, धर्म का एक संघ है...जब भारतीय लोग अपने धार्मिक स्थानों पर जाते हैं, तो वे अपने देवता के साथ विलीन हो जाते हैं। यह भारत की प्रकृति है। भाजपा और आरएसएस की गलतफहमी यह है कि वे सोचते हैं कि भारत एक अलग-अलग चीजों का पूरा समूह...मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता...मैं उनके दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं लेकिन मैं उनसे नफरत भी नहीं करता, कई क्षणों में मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता हूं...''


सारा डर एक सेकेंड में गायब हो गया-राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चुनावों के बाद कुछ बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा कि 'डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब'...मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर ​​फैलाया और छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों का दबाव, सब कुछ एक सेकंड में गायब हो गया। उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए और एक सेकंड में गायब हो गया...संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि श्री मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है..."


राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक फिर अपने बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन राहुल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। हर्नडन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर ​​फैलाया और छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों का दबाव, सब कुछ एक सेकंड में गायब हो गया। 

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड