अपडेटेड 16 September 2023 at 13:54 IST

अब होममेकर महिलाएं भी बन सकती हैं आत्मनिर्भर, घर में ही खोल सकती हैं ब्यूटी पार्लर, खूब होगी कमाई

Beauty Parlour Business Plan: घर पर रहने वाली महिलाएं ब्यूटी पार्लर खोलकर खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
महिलाएं इस तरह खोल सकती हैं ब्यूटी पार्लर (फोटो : Shutterstock)
महिलाएं इस तरह खोल सकती हैं ब्यूटी पार्लर (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Beauty Parlour Business Plan: पति को ऑफिस और बच्चों को स्कूल भेजने के बाद होममेकर महिलाएं घर के काम निपटाकर बोरियत से बचने के लिए टीवी देखती है। लेकिन कई बार महिलाएं टीवी देखकर भी बोर हो जाती हैं। ऐसे में वह सोचती हैं कि अब पूरा दिन कैसे कटेगा। इसी सोच के बीच उनके मन में कई ऐसे विचार उमड़ते हैं जो उन्हें स्ट्रेस की ओर ले जाते हैं। इतना ही नहीं, इस वजह से कई महिलाएं ओवरथिंकिंग या डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारी का भी शिकार हो जाती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • होममेकर महिलाएं घर से ही कर सकती हैं बिजनेस
  • खोल सकती हैं अपना ब्यूटी पार्लर
  • इन टिप्स के साथ शुरू करें अपना बिजनेस

ऐसी स्थिति में महिलाएं अपनी स्किल को निखारकर घर बैठे ही आमदानी कर सकती हैं। जी हां, होममेकर महिलाएं अपने घर में ही एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं। ब्यूटी पार्लर आज हर व्यक्ति की जरूरत है। महिला हो या पुरुष हर कोई खुद की पर्सनालिटी को ग्रूम करने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेता है। ऐसे में होममेकर महिलाओं के लिए घर बैठे ब्यूटी पार्लर खोलने का ऑप्शन सबसे बेस्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए आपको किन टिप्स की जरूरत है।

तय करें जगह

ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां  कम से कम  3 से 4 लोग आसानी से आ सकें। ऐसे में आपको काम करने में आसानी होगी। साथ ही ग्राहकों के इंतजार करने के लिए भी जगह बनी रहेगी। जगह को इस आधार पर भी तैयार करें कि ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए इस्तेमाल होने वाला सारा जरूरी सामान वहां आसानी से आ जाए। 

Advertisement

बजट

किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसका बजट तय करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप एक अच्छा ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हैं तो उसमें लभगभ 20 हजार से 30 हजार रुपये की लागत आएगी, लेकिन अगर आप घर से बाहर एक छोटी दुकान लेकर पार्लर खोलती हैं तो इसमें दुकान का खर्च अलग से आएगा। लेकिन अपनी स्किल को निखारने और बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कम से कम इतने बजट की तो जरूरत पड़ेगी ही। 

Advertisement

जरूरी सामान

अब आते हैं उन सामानों की लिस्ट पर जिनकी जरूरत आपको ब्यूटी पार्लर खोलते समय पड़ेगी। ब्यूटी पार्लर के लिए आपको पाउडर, आई ब्रो लाइनर, ब्लीच, वैक्स पेस्ट, स्टीमर, कर्लिंग रॉड, ड्रायर, धागा, कैंचियां, कंघी, दीवारों के लिए शीशे, कुर्सियां, फेशियल बेड, फेशियल ट्रॉली, क्रीमें, हॉट एंड कोल्ड कैल्वनिक आदि जैसे सामानों की जरूरत पड़ेगी।

खूब होगी आमदनी

अब इतना पैसा खर्च करने के बाद बात करते हैं बिजनेस से आने वाले पैसों के बारे में। अगर आप कम से कम लागत यानी 20-30 हजार रुपयों के साथ बिजनेस शुरू करते हैं तो आप महीने में कम से कम 5 से 10 हजार रुपये तक का मुनाफा कमा पाएंगी, जो कि शुरुआती समय के लिए एकदम सही है। फिर आप इसी आमदानी को बिजनेस में लगाकर अपने काम को बढ़ा सकती हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे आपकी लागत कम और कमाई ज्यादा हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें : 'टिफिन सर्विस' से 'ब्यूटी पार्लर' तक... वो बिजनेस जो घर से शुरू कर सकती हैं हाउस वाइफ, होगी खूब कमाई!

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 September 2023 at 13:53 IST