November Bank Holiday 2026: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच देश के विभिन्न शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे। इसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा (26 अक्टूबर), करवा चौथ (29 अक्टूबर) और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (31 अक्टूबर) की क्षेत्रीय छुट्टियां तथा रविवार शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
November Bank Holiday 2026: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
November Bank Holiday 2026: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट | Image: Meta AI

अगर आप इस हफ्ते चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने या कैश निकालने के लिए बैंक की शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर जांच लें। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे सभी प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू न होकर क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर कुछ खास शहरों तक ही सीमित हैं।

इस हफ्ते कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

स्थानीय त्योहारों और विशेष दिनों के कारण अलग-अलग शहरों में बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 
26 अक्टूबर (सोमवार)- लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर (गुरुवार)- करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।
31 अक्टूबर (शनिवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
1 नवंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर भी चालू रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बैंक की ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी:
आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और UPI (GPay, PhonePe, Paytm) का उपयोग कर लेन-देन कर सकते हैं।
ATM सेवाएं चालू रहेंगी।
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) के जरिए भी पैसे भेजे जा सकते हैं।

कौन तय करता है बैंकों की छुट्टियां?

भारत में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किया जाता है। RBI साल की शुरुआत में ही छुट्टियों की सूची जारी कर देता है। राष्ट्रीय पर्वों (जैसे स्वतंत्रता दिवस या गांधी जयंती) पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं, जबकि क्षेत्रीय पर्वों पर केवल संबंधित राज्यों में ही अवकाश होता है। इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को नियमित अवकाश रहता है।

Advertisement

नवंबर महीने की मुख्य छुट्टियां भी देख लें

1 नवंबर (रविवार)- कन्नड़ राज्योत्सव, हरियाणा दिवस
8 नवंबर (रविवार)- दिवाली और लक्ष्मी पूजा
9 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस (चंडीगढ़, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में)
10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा और गुजराती नया साल (महाराष्ट्र, गुजरात समेत कुछ राज्यों में)
11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज (कुछ राज्यों में)
14 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार, पूरे देश में छुट्टी
15 नवंबर (रविवार): छठ पूजा और बिरसा मुंडा जयंती
16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा (कुछ राज्यों में)
22 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
23 नवंबर (सोमवार): मेघालय में सेंग कुट स्नेम
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती (कुछ राज्यों में) और असम में लचित दिवस
28 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार, पूरे देश में छुट्टी
29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

ये भी पढ़ें - JNU में छिड़ी 'ग्रेफिटी वॉर'... वामपंथी नारों के जवाब में दीवारों पर लिखे गए 'अखंड भारत' और 'स्टॉप लव जिहाद' के संदेश

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड