अपडेटेड 3 June 2023 at 23:31 IST
Noida Crime :नोएडा के बिसरख में खून सेलथपथ मिली अज्ञात महिला की मौत
नोएडा के Bisrakh क्षेत्र में गौर सिटी के पास देर रात लहूलुहान और बेहोशी की अवस्था में मिली महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read

Woman Found in Blood : नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी के पास देर रात लहूलुहान तथा बेहोशी की अवस्था में मिली महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने अंतिम सांस ली। पुलिस को संदेह है कि महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस मौत का कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
यह भी पढ़ें : Balasore Train Accident: कैसे एक ही जगह पर एक साथ 3 ट्रेनें टकरा गईं? ये है हादसे की पूरी कहानी
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में बीती रात गौर सिटी के पास एक महिला लहूलुहान व बेहोशी की हालत में मिली। उसे गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर 39 में स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest: पहलवानों के मामलों से BCCI चीफ ने झाड़ा पल्ला, कहा- खेल को राजनीति से जोड़ना गलत
Advertisement
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 3 June 2023 at 23:30 IST