मां के घर के सामने खेल रहा था मासूम, कार ने कुचला; नोएडा का ये VIDEO देख कांप जाएंगे

नोएडा में घर के बाहर एक छोटी बच्ची अपनी मां के साथ खेल रही थी, तभी एक कार ने उसे आकर कुचल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

नोएडा से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां के सामने उसकी छोटी बच्ची को गाड़ी से कुचल दिया जाता है। मामला सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक का है, जहां एक छोटी बच्ची अपनी मां के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक से एक गाड़ी आती है और बच्ची को कुचल कर आगे बढ़ जाती है।

बच्ची बेहद गंभीर रूप से घायल हो जाती है और उसे इलाज के लिए अस्पताल से भर्ती कराया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के ऊपर गाड़ी चढ़ाने के बाद कार चालक कार को आगे बढ़ाकर रोकता है। फिर थोड़ी देर में लोग इकट्ठा होते हैं। वहीं बच्ची की मां बच्ची को गोद में लेकर बेचैन होकर इधर-उधर भागने लगती है। 

समृद्धि एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। समृद्धि एक्सप्रेस वे पर दो तेज रफ्तार का की आपस में टक्कर हो गई, इस घटना में करीब 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मिली जानकारी के अनुसार  स्विफ्ट कार पेट्रोल भर कर रोंग साइड से हाइवे पर चल रही थी और सामने से तेज रफ्तार में एर्टिगा कार आ रही थी।

Advertisement

मौके पर ही 7 लोगों की मौत

इस दौरान ही दोनों गाड़ियों की आपस में टकक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोर की थी कि 7 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कदवांची गांव के निकट हुआ। उसने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग मुंबई के मलाड (पूर्व) और बुलढाणा जिले के निवासी थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "नागपुर से मुंबई जा रहा ‘मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल’ (एमयूवी) और विपरीत दिशा से आ रही एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में एक और व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एमयूवी अवरोधक को तोड़कर सड़क के बाईं ओर जा गिरी। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जालना के सरकारी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश जाधव ने बताया कि छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम पहुंचा, कल करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड