Noida Workers Protest: हिंसक हुआ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी हाईवे पर उतरे, NH-9 मेरठ एक्सप्रेसवे किया बंद; लखनऊ हेडक्वार्टर में हाई लेवल मीटिंग

नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के प्रदर्शन ने अब उग्र रूप ले लिया है। बेकाबू प्रदर्शनकारी गाड़ियों को फूंक रहे हैं। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Noida Workers Protest
Noida Workers Protest | Image: ANI

नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के प्रदर्शन ने अब उग्र रूप ले लिया है। बेकाबू प्रदर्शनकारी गाड़ियों को फूंक रहे हैं। सड़कों को जामकर कर रहे हैं। हालात ऐसी हो गई है कि मामले को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को उतारा जा रहा है। लखनऊ हेडक्वार्टर में हाई लेवल की मीटिंग हो रही है। वहीं, दूसरी ओर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन की वजह से NH-9 मेरठ एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया है। नोएडा के फेज 2 में कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से सुलग रहा मजदूरों का गुस्सा सोमवार को आखिरकार भड़क उठा। वेतन वृद्धि समेत अपनी कई मांगों को लेकर हजारों कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बेकाबू भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

नोएडा के फेज 2 में गाड़ियों और प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए। सेक्टर-1 के इलाके में भी श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगा दी।  कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की अपनी मांगों को लेकर विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है। 

लखनऊ हेडक्वार्टर में हाई लेवल मीटिंग

DGP राजीव कृष्ण और ADG अमिताभ यश पुलिस हेडक्वार्टर कंट्रोल रूम से नोएडा में हालात पर नजर रख रहे हैं। हालत पर सीएम योगी भी नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने स्पष्ट कहा है कि श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित काम का माहौल और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएम मेधा रूपम ने श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 10 तारीख तक का वेतन, डबल ओवरटाइम और बोनस अनिवार्य कर दिया।

Advertisement

 NH-9 मेरठ एक्सप्रेसवे बंद

प्रदर्शन के कारण सेक्टर-62, फेज-2, एनएच-9 समेत नोएडा के कई प्रमुख इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़कों पर लंबे जाम लग गए। दिल्ली-नोएडा DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया गया है। कर्मचारियों ने न सिर्फ सड़कें जाम कीं, बल्कि कई जगहों पर वाहनों के आगे लेटकर भी अपना विरोध जताया। 

सख्त कार्रवाई का आदेश 

प्रदर्शनकारियों ने  कंपनियों के बाहर भारी तोड़फोड़ की। पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, कई पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े गए और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिसबल सड़कों पर तैनात है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। प्रशासन का मानना है कि ज्यादातर श्रमिक अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे थे, लेकिन कुछ बाहरी तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की है, जिस पर कड़ी कार्रवाई की भी बात कही गई है।
यह भी पढ़ें;  नोएडा हिंसक प्रदर्शन में पाक कनेक्शन? पुलिस की गाड़ियां जलाई

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड