Noida: 7 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सात वर्षीय एक बच्ची से कथित अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
Noida: Elderly man arrested for sexually abusing a 7-year-old girl | Image: Freepik

नोएडा पुलिस ने सात वर्षीय एक बच्ची से कथित अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना फेज-दो पुलिस थाना क्षेत्र के गेझा गांव की है जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया। वीडियो में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव के रहने वाले रईस खान के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि

उन्होंने बताया कि घटना दो दिन पुरानी है। तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड